ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 1 March 2018

बैतूल जिले में एक दिन में चार आत्महत्या जिंदगी से इतनी निराशा क्यों शासन घ्यान दे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com


 होली के पहले जिला व सत्र न्यायाधीश के स्टेनो ने पारिवारिक विवाद तथा चिचोली में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इंजीनियरिंग की छात्रा ने एक छात्र से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा बुधवार रात 8 बजे से घर से लापता थी। रात में उसका शव रेलवे पटरी पर मिला। डीजे के स्टेनो ने घर में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 
मरने से पहले सहेली को किया था मैसेज, जिंदगी से हो गई हूं हताश 
शहर के विनोबा वार्ड निवासी महिमा पिता जगदीश परिहार (22) बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई की छात्रा थी। बुधवार रात 8 बजे वह अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात 3 बजे स्टेशन के पास माचना नदी के करीब किमी 852 पर एक लड़की का शव ट्रेन से कटा क्षत-विक्षत हालत में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान महिमा के रूप में की। गुरुवार को सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृत छात्रा के परिजन सतीश ने बताया महिमा को उसके साथ पढ़ने वाला एक छात्र लंबे समय से परेशान कर रहा था। महिमा के एक रिश्तेदार ने उसे समझाइश भी दी। इसके बाद भी वह ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ित करते रहा। सतीश का कहना है संभवत इसी कारण महिमा ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। वाट्स एप और फेसबुक पर दोनों ने एक-दूसरे को मैसेज भी किए हैं। पढ़ाई में होनहार महिमा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्चा उठाती थी। बुधवार रात उसने भोपाल में पढ़ रही अपनी सहेली को मैसेज भेजा कि मैं जीना नहीं चाहती। इस मैसेज के मिलने के बाद सहेली ने परिजनों को सूचना दी। जीआरपी चौकी प्रभारी मकसूद खान ने बताया रात को माचना नदी के पास अप ट्रैक पर छात्रा का शव मिला है। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया छात्रा द्वारा आत्महत्या करना सामने आ रहा है। फिलहाल परिजनों के बयान नहीं हुए है। परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या करने का सही कारण सामने आएगा 



शहर के मोती वार्ड में रहने वाले देवेंद्र सिंह पिता इमरत सिंह नगदे (रघुवंशी) (52) जिला व सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में स्टेनो थे। उनके दो बच्चे भी हैं। रात को वह अलग कमरे में सोए हुए थे। सुबह 8.30 बजे जब पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो उनका शव मिला। पत्नी ने इसकी सूचना ससुर इमरत सिंह को दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक देवेंद्र के पिता इमरत सिंह ने आरोप लगाया है कि ढाई साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रात दो बजे भी कोई विवाद हो रहा था, लेकिन मैं नहीं गया। सुबह बहू ने बेटे के आत्महत्या करने की जानकारी दी। उन्होंने आशंका जताई है कि पारिवारिक विवाद के कारण ही बेटे ने आत्महत्या की है। जिला अस्पताल में पीएम करने वाले डॉ. रंजीत परिहार के मुताबिक मृतक ने जहर खाकर आत्महत्या की है।


कर्ज से परेशान सीताडोंगरी गांव के किसान मनीराम सलामे (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से आक्रोशित कांग्रेसियों ने गुरुवार दोपहर को हाईवे पर धरना दिया। कांग्रेसियों ने मृतक किसान के परिवार को 5 लाख की त्वरित आर्थिक सहायता देने की मांग की। इधर भाजपा के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत किसान के परिवार को समझाइश दी। इसके बाद परिवार पीएम और अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ। तहसीलदार लालशाह जगेत ने बताया मृतक के खाते में 16 हजार रुपए की राशि डाली थी। मृतक ने आत्महत्या क्यों की है। इस संबंध कुछ नहीं कह सकते। 

ट्रैक्टर से लाए थे शव 


किसान के आत्महत्या के बाद कांग्रेसी सक्रिय हो गए और कांग्रेस नेता मृतक किसान के शव को घर से ट्रैक्टर में लेकर नेशनल हाईवे 59 ए पर पहुंचे। लेकिन इसी बीच भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष पटेल ने मृतक के पिता को पोस्टमार्टम कराने के लिए मना लिया और वे ट्रैक्टर को वापस पीएम के लिए ले गए। वहीं कांग्रेसी बिना शव के ही धरने पर बैठे रहे। घटना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम केशव पांडे, तहसीलदार लालशाह जगेत, थाना प्रभारी सुनील लाटा मौजूद थे। 

आठनेर| थाना क्षेत्र के पुसली गांव में बुधवार शाम को एक किसान ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक युवराज पिता शोभाराम गढ़ेकर (28) ने शाम को खेत से आने के बाद फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर एएसआई संतोष नागवे प्रधान आरक्षक जगदीश ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाया। युवक के फांसी लगाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। 

आयकर विभाग भी करे इनकी जांच

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|\

मुलताई| नगर के 14 साहूकारों ने साहूकारी लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। पंजीयन अवधि समाप्त होने को छह से सात महीने का समय हो चुका है। लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराने वाले साहूकारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके साथ लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के दौरान दिए गए कर्जों की भी जांच की जाएगी। एसडीएम ने बताया नपा से नगर के साहूकारों के संबंध में और लाइसेंस की अवधि के संबंध में जानकारी मांगी गई। नपा से मिली जानकारी में 14 साहूकारों ने अपने साहूकारी लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। जिसमें सुखदेव, आशीष, रूपेश, अमूल, अरुण, ज्योति, अमित, संदीप, उमेश, हर्षल, सत्येंद्र, सुरेशचंद्र और बृजेश शामिल हैं। 

 www.graminmedia.com


बैतूल जिले में होली के दूसरे दिन रावण पुत्र मेघनाथ की होती है, पूजा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

Send Send Send 


जिले के  ग्राम ग्राम में होली के दूसरे  दिन धुरेंडी पर रावण पुत्र मेघनाद का पूजन होगा। इसके साथ ही मेला भी लगेगा। गुरुवार को मेघनाद पूजन और मेले को लेकर मेघनाद मोहल्ले में दिन भर तैयारी चलते रही।  हर गांव में  मेघनाद मोहलला है , यहां पर 40 से  42 फीट ऊंची लकड़ी के  खंभे है। इस दिन  मेघनाद की सफाई-पुताई कर गल चढ़ाया। 

इस गल पर धुरेंडी की शाम में लोग रस्सी बांधकर झूलेंगे। बुजुर्गों ने बताया मेघनाद के दोनों खंभों के बीच एक छोटे खंभे पर कपड़ा लपेटकर बांधा जाता है। जिसे गल कहते हैं। यह मेघनाद की भुजा मानी जाती है। धुरेंडी पर दोपहर 2 बजे से मेघनाद का पूजन शुरू होगा। मेघनाद की पुताई करने वाला भक्त लगातार आठ घंटे तक बैठकर पूजा करेगा। इस दौरान यहां मेला भी लगेगा। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली मंडलियों के बीच फाग स्पर्धा भी होगी। इन स्थानों पर मेले का भी आयोजन होता है।  ग्रामवासी तैयार होकर  रावण पुत्र मेघनाथ की पूजा अर्चना करते है। 




Send 

Wednesday, 28 February 2018

हाईवे से घर मे घुसा ट्रक , दो मकान क्षत्रिगस्त्र बड़ा हादसा टला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| चिचोली 


चिचोली में नेशनल हाईवे पर चल रहा ट्रक बुधवार सुबह 7 बजे सड़क छोड़ मकान में जा घुसा। इससे मकान के 2 ब्लॉक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। खैरियत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार चिचोली से इन्दौर निकलने वाले एनएच 59-ए से लगे हरदा रोड पर वार्ड नंबर 7 में सरकारी कर्मचारियों के आवास है। यहां स्थित कृष्णकुमार लोखंडे और बगल के मकान में अचानक लोहे से लदा 10 पहिया ट्रक घुस गया। वे दोनों घटना के वक्त मकान में ही थे, लेकिन बाल-बाल बच गए। हादसे में घर के सामने खड़ा गामा वाहन भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे की साईड पटरी पर ट्रक खड़ा कर ड्राइवर चाय पीने पास की दुकान में पहुंचा था। इसी बीच बंद ट्रक लुढ़क कर मकान में जा घुसा।


www.graminmedia.com

आमला व्यापारी संघ ने बैतूल पुलिस की कार्यवाही पर उठाए सवाल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आमला 




आमला।आमला व्यापारी संघ द्वारा बीते दिनों नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी को बिना किसी जांच आदि के बैतूल पुलिस द्वारा घण्टों तक थाने में बिठाए रखने और मानसिक प्रताडित करने के मामले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
व्यापारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है नगर के एक व्यापारी मोहन नागड़ा को बैतूल पुलिस द्वारा बिना किसी गभीर शिकायत के बगैर आमला से उनकी प्रतिष्ठान से उठाकर बैतूल स्थित थाने में घण्टो बिठाकर मानसिक प्रताड़ित किया गया।जिससे उक्त व्यापारी को मानसिक आघात पहुँचा है।इस मामले में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है।इस मौके पर सलीम फजलानी ,संजय साहू ,विक्की गुगनानी,टीकमदास मोटवानी सहित कई लोग उपस्थित थे।

 www.graminmedia.com

स्टेशन पर अचानक गिरा लोहे का एंगल बाल बाल बची महिला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आमला


नगर के रेलवे प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 स्थित ड्रायवर गार्ड लॉबी के सामने बुधवार की दोपहर अचानक यहा एक लोहे का बड़ा एंगल धाराशाई हो गया,संयोगवश एक महिला इसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गई है,अगर लोहे का ये एंगल यहा बैठी महिला पर गिर जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर लॉबी के सामने यहा ऊपर लगा लोहा का एक बड़ा एंगल उस पर गिर गया ,जब यहा से एक सुपरफास्ट ट्रेन गुजर रही थी,बताया गया है की यही एक महिला यात्री भी बैठी हुई थी,जो एंगल की चपेट में भी आ सकती थी,इसके अलावा यही पर तीन दिन पहले भी कोच नम्बर की एक प्लेट भी ट्रेन के वाइब्रेंशन से नीचे गिर गई थी।आमला स्टेशन पर ठेकेदार की लापरवाही से बीते दिनों यहा किए गए निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है।वही सूत्रों द्वारा बताया गया है,की बीते दिनों जीएम के आगमन के दौरान यहा ज्यादातर निर्माण कार्य बेहद जल्दबाजी और गुणवत्ताहीन ढंग से किए गए है,जिसके चलते अब इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है।इस बारे में स्टेशन प्रबंधक एस एस मिश्रा ने बताया कि इस बारे में अभी जानकारी मिली है कूलर आदि के लिए लॉबी में लगाया गया सपोर्ट वाइब्रेंशन के चलते नीचे आ गया है।हालांकि इतना भारी नही था,किन्तु इससे कोई भी घटना हो सकती थी।

 www.graminmedia.com

बिना मिट्टी के पौष्टिक चारा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई  www.graminmedia.com




नगर के उन्नतशील किसान राजेंद्र भार्गव अपने खेत में बिना मिट्टी के मवेशियों के लिए पौष्टिक चारे का उत्पादन करते हैं। यह चारा खाने से मवेशियों के दूध देने की क्षमता कई गुण बढ़ रही है। बिना मिट्टी के चारा उगाने की कला सीखने पांढुर्णा ब्लॉक के गांव की आदिवासी महिलाओं का दल राजेंद्र भार्गव के खेत में पहुंचा। महिलाओं की कृषि में भागीदारी बढ़ाने के लिए मापवा योजना के तहत 20 आदिवासी महिलाओं का दल जैविक खेती, पौष्टिक चारा, पशु पालन, जैविक खाद का प्रशिक्षण लेने पहुंची। उन्नतशील किसान राजेंद्र भार्गव ने महिलाओं को बिना मिट्टी के चारा उगाने की विधि बताई। राजेंद्र भार्गव ने बताया प्लास्टिक के ट्रे में बिना मिट्टी के चारा उगाया जाता है। ट्रे में मक्का, जौ, गेहूं के दाने डाल दिए जाते हैं। जिसमें 10 से 12 दिन तक फव्वारा पानी विधि से नेट शेड में इसे रख दिया जाता है। दानों में अंकुरण होकर चारा बनना शुरू हो जाता है। इस चारे में हरी पत्तियां के साथ अंकुरित दाना और जड़े भी मवेशियों के लिए उपयोगी होती है। उन्होंने बताया इस चारे से मवेशियों को पौष्टिक, प्रोटीन और केल्शियम युक्त चारा मिलता है जो मवेशियों के लिए उपयोगी होता है। इसके साथ उन्होंने जैविक खाद बनाने, टपक विधि से सिंचाई के संबंध में भी जानकारी दी। महिलाओं ने अपने खेतों में बिना मिट्टी के पौष्टिक चारा तैयार करने की बात कही। 


ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें