ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Wednesday, 11 April 2018

खतरे में है, माँ ताप्ती की नगरी, जाने क्या हुआ

ग्रामीण मीडिया सेण्टर 


ग्रामीण मीडिया समय समय पर माँ ताप्ती से जुड़ी स्थाई संरचनाओं के सौन्द्रीयकरण नगर विकास पर काम करता है। विपरीत परिस्थतियो में आमने समाने की लड़ाई और प्रमाण  सहित शिकायत करता है।  एक मात्र लक्ष्य नगर का विकास हो। पवित्र नगरी की अवधारणा बनी रहे है। 
 एक सूक्ष्म अध्ययन में पाया कि, शासन और प्रशासन की लापरवाही के कारण खतरे में है. माँ ताप्ती की उद्गम स्थलीय की प्राचीन धरोवर जैसे- ताप्ती सरोवर , ताप्ती सरोवर को जल आपूर्ति और निकासी नाले पर व्याप्त अतिक्रमण, मंदिरो की सम्पति का दुरूपयोग, सरोवर के चारो ओर अतिक्रमण ही अतिक्रमण, कुंड तालाब आम रास्ते, यहां तक की सड़के और जल आपूर्ति नाला ही स्थल से गायब है।  
  अभी जो ताजा मामला आया वह इस प्रकार से है। 
वर्ष 2000 - 2001 शाताब्दी के संधिकाल में नगर के आम आदमी ने ताप्ती सरोवर में तन,मन और धन दान देकर 12 एकड़ में फैले इस सरोवर को लगभग 7 फीट गहरा किया और घाटों की मरम्मत की तत्कालीन मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने जनभागेदारी के काम में सीएम फंड से 23 लाख रुपए दिय जनता ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।  आम के आम और गुडलीओ के दाम की कहावत को चरिथार्त किया और अमरावती रोड पर यहां से नकली मुरुम,काली मिट्टी से 7 एकड़ का नजूल भूमि पर तत्कालीन अनुविभागीय  अधिकारी आरसी चंदवानी जी के मार्ग दर्शन में भूमि की नपाई के बाद एक सविता सूर्य नारायण सरोवर बनाया। उसके सार्थक परिणाम भी मिले उस इलाके का जलस्तर ऊपर आया।  आज 18 साल बाद इस सरोवर की सुरक्षा दीवाल पर सीमेंट के पोल गाड़ करके कब्जा किया जा रहा है।  कल दिनांक 10 अप्रैल 2018 को इस डेम के सामने की दीवाल को जेसीबी मशीन से खोदा गया। ग्रामीण मीडिया ने इस की तत्काल सुचना अनुविभागीय अधिकारी राजेश शाह को दी। 
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया के शीध्र नगर पालिका इस का स्थाई निर्माण जन उपयोगी बनाने हेतु काम चालु करने वाली है। कार्ययोजना,प्रस्ताव पारित है शासन से राशि भी आय चुकी है। आज इस बारे में SDM मुलताई को ग्रामीण मीडिया प्रमुख राजेंद्र भार्गव ने शिकायत दर्ज की। सही चांदे (सीमा चिन्ह) से नपाई हो। जिसने बिना अनुमति इस की खुदाई उस पर दंडात्मक कार्यवाही हो। विगत 18 साल से ये सरोवर है। ठीक इसी प्रकार से ताप्ती नाले खसरा नम्बर 400 को भी अतिक्रमणकारीओ से मुक्त करे। 

 www.graminmedia.com

Tuesday, 10 April 2018

गो सेवक, पशु स्वास्थ्य रक्षकों को सिखाया पंजीयन करना

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


मुलताई| उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा और दुग्ध संघ मुलताई ने पशु संजीवनी योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। दूध डेयरी परिसर में आयोजित प्रशिक्षण में पशु चिकित्सक डॉ. ए डेहरिया ने गो सेवक और पशु स्वास्थ्य रक्षकों को आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान पशु चिकित्सक डॉ. सीएस उबनारे भी उपस्थित थे। डॉ. डेहरिया ने प्रशिक्षणार्थियों को दुधारू पशुओं का पंजीयन कर टेकिंग का कार्य कर डाटा तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षक भीमसेन पवार, संजय दाते, सुनील झरबड़े, अनिल देशमुख, कृष्णा वागद्रे, ओमकार साहू सहित अन्य ने अपनी समस्या से भी पशु चिकित्सकों को अवगत कराया। 
 www.graminmedia.com

युवक से अप्राकृतिक कृत्य करने के दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई

मुलताई| एक युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले दो युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद से युवक फरार है। पुलिस ने बताया 6 अप्रैल की रात मोंटी उर्फ सागर राऊत और राहुल पिपरदे एक युवक को अपने साथ बाइक से रेलवे स्टेशन की दूसरी ओर रामनगर क्षेत्र में ले गए। जहां उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोंटी उर्फ सागर और राहुल पिपरदे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं सूत्र बताते हैं पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन उसका खुलासा नहीं किया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। 
 www.graminmedia.com

शिविर में 125 मरीजों में से 34 मिले मोतियाबिंद से पीड़ित

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई| सरकारी अस्पताल परिसर में लायंस क्लब और पाढर अस्पताल ने निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगा। शिविर में सुबह से ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग आंखों की जांच कराने पहुंचने लगे थे। 125 लोगों ने आंखों की जांच के लिए पंजीयन कराया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनयन, नेत्र सहायक आरडी गढ़ेकर सहित अन्य टीम ने आंखों की जांच की। जांच के दौरान 34 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले। लायंस क्लब अध्यक्ष सुनेंद्र देशमुख, जयेश संघवी, नवनीत मंगरूलकर सहित अन्य सदस्यों ने बताया मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए पाढर अस्पताल ले जाया जा रहा है। प्रथम चरण में 26 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इसके बाद अन्य मरीजों का ऑपरेशन होगा। 

 www.graminmedia.com

शपथ लेकर बनाई समाज विकास की कार्ययोजना

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई| क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज लोक न्यास ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का ताप्ती तट स्थित कुनबी मंगल भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम राजेश शाह ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कुनबी समाज लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष एनआर मानकर, उपाध्यक्ष तुलसीराम बारस्कर, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ पंडाग्रे, उपकोषाध्यक्ष गुलाबराव माथनकर, सह सचिव राजेश ठाकरे, उपसचिव गिरीश मगरदे सहित अन्य सदस्यों ने शपथ ली। इसके बाद पदाधिकारियों ने अन्य सदस्यों के साथ समाज विकास पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की। सदस्य डॉ. पीआर बोड़खे, संतोषराव पटेल, पंजाबराव फाटे, डॉ. साहेबराव बारस्कर सहित अन्य ने अपने विचार रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। 
 www.graminmedia.com

मुलताई में ढाई लाख की 700 लीटर दारू पकड़ाई,असली मालिक तक नही पहुची पुलिस

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई  


अंबेडकर वार्ड के एक मकान मे पुलिस ने दबिश देकर अवेध शराब पकड़ी। शराब ठेकेदार संजय सिंह परिहार ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबेडकर वार्ड के एक मकान मे शराब जमा करके रखी हैं। इसकी सूचना एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला को दी। सूचना पर एसडीओपी ने एसआई एआर खान पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने टायर दुकान के संचालक बन्टी उर्फ केतन पवार के घर के पीछे बने एक कमरे मे दबिश देकर देशी शराब की 88 पेटी जब्त की। एएस खान ने बताया मकान मलिक ने कमरा किसी को किराए पर देने की जानकारी दी है।इधर जानकारी के मुताबिक 707 लीटर इस देशी शराब की कीमत दो लाख साठ हजार है।पुलिस इस बात की तस्दीक करने की कोशिश कर रही है कि यह किस ठेकेदार की है।
 www.graminmedia.com

बैतूल के पास सड़क दुर्घटना में टेक्टर के हुए दो टुकड़े ड्रायवर घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|





बैतूल बाजार और बैतूल के बीच NH फोरलेन  सड़क मार्ग पर एक ट्रक क्रमांक MP13 H 4443  वाहन की जानकारी इस प्रकार से है। वशीम खान महितपुर उज्जैन की गाड़ी है।
Registration No : MP13H4443
Owner Sr No : 1Registration Date : 20-01-2016
Owner's Name : WASIM KHANIssue Date : 21-01-2016
comFather's/Husband's Name : AJMAT KHANYear Of Manufacture : 01-01-2016
Permanent Address : 43 ASIPH ALI GALI
MAHIDPUR DIST
City : UJJAIN
Temporary Address : 43 ASIPH ALI GALI
MAHIDPUR DIST
Card Serial No. : 7006539151
Registration Type : NEW
 के टायर अचानक फटने  के परिणाम स्वरूप गन्ना परिवहन कर रहा, टेक्टर के दो तुकडे हो गए।  इस दुर्घटना में टेक्टर ड्रायवर को गंभीर चोट आई है। बैतूल और बैतूल बाजार के बीच आये दिन इस प्रकार की घटना बड़ी है।
 www.graminmedia.

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें