ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 12 June 2018

बकरी पालन भी है , एक अच्छा रोजगार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
ये जो बकरी आप देख रहे है।  ये मुलताई नगर पालिका के पूर्व पार्षद आशिफ लोहार की है। ये जमुना पारी प्रजाति की बकरी है। प्रतिदिन ये तीन लीटर दूध देती है। बकरी का दूध पौष्टिकता से भर पूर्व होता है। इस बकरी के थन इतने बड़े है की वे जमीन तक पहुच जाते है।  इनको कपड़े की थैली से सुरक्षा देना पड़ता है. ग्रामीण मीडिया की कोशिश है की इस प्रकार के अच्छी प्रजाति की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचे। मुलताई में पशुपालन जिसमे बकरी पालन बहुत अधिक है। 
 www.graminmedia.com

मुलताई जनपद द्वारा मुख्यमंत्री संबल योजना में लाभ वितरण

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

कल १३ जून को जनपद पंचायत क्षेत्र के ५ हजार मजदूरों को योजना का मिलेगा लाभ 
 www.graminmedia.com

मुलताई थाने में शांति समिति की बठैक सम्पन्न हुई

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

 दिनांक १२ जून को शाम ६ बजे  मुलताई थाने में शांति समिति की बठैक सम्पन्न हुई।  इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ बोडखे,नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, प्रभारी अनुविभागीय राजस्व, एसडीओपी,थाना प्रभारी, नगरपालिका मुलताई के प्रभारी सीएमओ  आरसी गव्हाड़ सभी समुदायक के गण मान्य नागरिको की उपस्थिति में आने ईद पर्व की व्यवस्था पर चर्चा की गई।  हाजी शमीम खान ने बताया की नगर में चार मस्जिद है उनमे पर्याप्त स्थान है। ईद की नमाज मस्जिद में ही होगी कुछ युवा ईदगाह टेकड़ी पर भी नमाज अदा करेंगे। ईद के दिन मुस्लिम बाहुल्य वार्डो में साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था का विशेष ध्यान रखे। गला मंडी के सामने की सड़क के भी सफाई करवाए।  बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग इस मार्ग से कब्रिस्तान जाते है। अनुविभागीय अधिकारी राजेश शाह निर्वाचन के प्रशिक्षण में भोपाल में है। इस कारण से बैतूल से प्रभारी अधिकारी आये थे।  अधिकाँश लोगो में भ्रम की स्थिति थी की शायद नए AIS तो नहीं आया गए। ग्रामीण मीडिया ने जानकारी में पता लगाया तो केवल प्रभारी है।  चार दिन में पुराने एसडीएम आ जायेगे। 
| www.graminmedia.com

Monday, 11 June 2018

आग से झुलसी युवती की हालत गंभीर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 


मुलताई | प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम खड़की  में 17 वर्षीय युवती आग की चपेट में आने  से 80 प्रतिशत जल गई। परिजन उपचार के  लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक  उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर होने  पर जिला अस्पताल रैफर किया। सेवंती पिता  बलीराम आदिवासी (17) सुबह आग की  चपेट में आ गई। परिजनों ने देखा तो आग बुझाई  और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।  सेवंती को आग कैसे लगी इसके बारे में परिजन  कुछ बताने को तयै ार नहीं थे। हालत गंभीर होने  से सेवंती भी कुछ नहीं बोल पा रही थी। www.graminmedia.com

नशे में धुत शिक्षक ने अस्पताल के वार्ड में स्वयं को किया बंद



मुलताई| ग्राम चंदोरा निवासी शिक्षक सतीश देशमुख  रविवार रात में ग्राम परमंडल के जोड़ के पास सड़क  किनारे पड़ा हुआ था। लोगों ने शिक्षक को नशे में पड़ा  देखा तो इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस  मौके पर पहुंची और शिक्षक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद एंबुलेंस के डॉ.  कृष्णा धोटे ने शिक्षक को नीचे उतारने का प्रयास किया  लेकिन वह नहीं उतरा और एंबुलेंस के अंदर ही सो  गया। आधे घंटे बाद शिक्षक उठा और अस्पताल के  इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया। वार्ड में जाने के बाद  शिक्षक ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने शिक्षक को आवाज देकर दरवाजा  खोलने के लिए कहा लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।  देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर डॉ. पल्लव अमृतफले  ने इसकी सूचना डॉयल 100 को दी। सूचना पर डॉयल 100 और पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और शिक्षक को  दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। जब शिक्षक  ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़कर शिक्षक को  बाहर निकाला। इसके बाद डॉ. पल्लव ने शिक्षक की  एमएलसी कर कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा।

छात्रा ने लगाई फांसी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

 माता-पिता ने डांटा तो   छात्र ने लगाई फांसी  बैतूल| चोपना थाने के झोली गावं में   छठवीं में फेल होने पर माता-पिता ने   डांटा तो छात्र ने फासी ी लगा ली। छात्र   को फंदे पर लटका देख परिजन उसे   घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे।   उसकी हालत को देखते हुए जिला  अस्पताल रैफर कर दिया। अस्पताल   लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो   गई। पुलिस के अनुसार देव सरकार   (11) 6वीं में फेल हो गया था। इस  पर माता-पिता उसे अक्सर डांटते रहते   थे। जिससे नाराज होकर उसने रविवार   देर शाम घर में फासं ी लगा ली। छात्र   का शव सोमवार को पीएम कराकर   परिजनों को सौंप दिया। चोपना पुलिस  मर्गकायम कर जाचं कर रही है।     www.graminmedia.com

माँ ताप्ती ट्रस्ट में अधिक से अधिक दान करे सीधे बैंक खाते में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

जय माँ ताप्ती, माँ तापी मदिर ट्रस्ट में आप कही से भी सीधे ताप्ती ट्रस्ट के  खाते में दान कर सकते है। ये एक शासकीय ट्रस्ट है। पूरी दुनिया में माँ ताप्ती के भक्त है। इस श्री क्षेत्र के विकास के लिए धन भी एक महत्व पूर्ण है। हमारा प्रयास है की, यात्रीयो को अधिक से अधिक सुविधा मिले। आपके सहयोग की अपेक्षा। 
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें