ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 15 July 2018

MULTAI लेपर्ड चैरिटेबल अस्पताल का शुभारंभ, VIDEO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


VIDEO



सरकार के साथ मिलकर समाज भी सेवा कार्य करें तो इसके उत्कृष्ट परिणाम सामने आएंगे। हम सभी को सेवा कार्य करते रहना चाहिए। यह बात रविवार को चेरिटेबल अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर राजस्व एवं विज्ञान प्रौद्योगिक मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कही। 

ग्राम परमंडल की सीमा में बने लेपर्ड चैरिटेबल अस्पताल का मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, मप्र रोजगार निर्माण बोर्ड अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कपूर, नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने किया। मप्र रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख ने कहा क्षेत्र में अस्पताल का संचालन सराहनीय कार्य है। जिससे क्षेत्रवासियों को उपचार कराने में सुविधा मिलेगी। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने अस्पताल संचालन में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जितेंद्र कपूर और प्रमोद दुबे ने भी विचार रखे। अस्पताल की अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने अस्पताल की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 
उन्होंने मंत्री से ट्रामा सेंटर प्रारंभ करने में सहयोग देने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन सुशील पौनीकर ने किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सदाशिव गढ़ेकर, शेषराव नागले, मनीष खंडेलवाल, बीई ठाकरे, पवन गुजरे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। 

 www.graminmedia.com

मुलताई दोस्त की बहन का अपहरण कर 24 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई 

दोस्त की बहन का अपहरण कर 24 दिन तक करता रहा दुष्कर्म 
7 जुलाई को परिजनों ने बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी 


अपने दोस्त की 16 वर्षीय बहन को बहला-फुसला कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका 22 जून से लापता थी। एसआई मीतू पाल ने बताया थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका लापता हो गई थी। 
परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। 7 जुलाई को परिजनों ने बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। बालिका के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी ग्राम भेमड़ी (महाराष्ट्र) निवासी विशाल कुमरे का उनके घर पर आना-जाना था। बालिका के भाई से विशाल की दोस्ती थी। 
परिजनों के संदेह व्यक्त करने पर शनिवार को पुलिस ने भेमड़ी में विशाल के घर पर दबिश दी तो बालिका घर पर मौजूद मिली। विशाल घर पर नहीं था। पुलिस ने बालिका को लाकर परिजनों के सुपुर्द किया और विशाल की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली विशाल गौनापुर में है। पुलिस ने विशाल को गौनापुर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 


 www.graminmedia.com

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई। 



नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के पास पिकअप की टक्कर से बिजली का खंभा भी हो गया धराशायी।



प्रभातपट्टन मार्ग पर नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के पास रविवार दोपहर तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पिकअप ने डिवाइडर के बीच में लगे बिजली और संकेतक बोर्ड के खंभे को भी तोड़ दिया। घटना में बाइक सवार बैतूल निवासी दो लोग घायल हो गए थे। जिसमें से एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। 

बैतूल के प्रताप वार्ड निवासी सुरेश सिसौदिया (49) अपने साथी महादेव सराटकर (40) के साथ बाइक से ससुराल तिवरखेड़ से लौट रहे थे। ओवरब्रिज के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सुरेश और महादेव दूर फिंका गए। गति तेज होने से पिकअप अनियंत्रित होकर मार्ग के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर खंभे तोड़ते हुए रुकी। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल सुरेश और महादेव को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सुरेश के सिर और हाथ में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया। परिजन सुरेश को उपचार के लिए नागपुर ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। महादेव को हाथ और पैर में चोट आई है। 

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है 
आधा घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल 
पिकअप की टक्कर से घायल सुरेश और महादेव मार्ग पर घायल होकर तड़पते रहे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लेकिन किसी ने भी दोनों को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की। 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मुलताई की एंबुलेंस दूसरे गांव मरीज लेने गई थी। जिससे वह नहीं पहुंच पाई। इस स्थिति में प्रभातपट्टन की 108 एंबुलेंस के पहुंचने के बाद दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 


 www.graminmedia.com

मुलताई के पत्रकार, श्री अनिल दामेधर का असमय निधन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता MULTAI


शोक संदेश अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की हम सबके प्रिय और मधुर आवाज के धनी हमारे अनिल दामेधर हमारा साथ छोड़ कर चले गए हम सब उनकी पुण्य आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं| 
 www.graminmedia.com  

मुलताई विधायक स्वेच्छा अनुदान में भाजपाई कम कांग्रेसी है, ज्यादा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्रामीण मीडिया ने मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख (भाजपा) की स्वेच्छा  अनुदान राशि  की सूची का बारीकी से अध्ययन  में पाया कि  , बीमार जरूरत मंदो  लोगो से ज्यादा सक्षम लोगो को  स्वेच्छा अनुदान की  राशि जारी की है।  शासन से हर विधायक को स्वच्छा अनुदान की राशि मिलती है। जो एक निश्चित नियमो के अनुसार विधान सभा के जरूरत आदमी को विधायक देते है। जो योजना मंडल से जारी होती है। नगरी क्षेत्र में नगरपालिका, ग्रामीण क्षेत्र में जनपद से सीधे विधायक की जारी सूची से मिलती है।  इसमें जरूरत मंद व्यक्ति विधायक को आवेदन देकर राशि की मांग करता है। विधायक अपने  विवेक से 1 रु  से लेकर के अधिकतम 5 हजार रु  तक की अनुशंषा करता है। मुलताई विधान सभा में अध्ययन में पाया की 60  प्रतिशत लोग तो हकीकत में जरूरत मंद है। बाकी को केवल व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए राशि दिखाई दे रही है। ग्रामीण मीडिया ने मुलताई की राजनीती का केंद्र बिंदु अजय यादव की दूकान पर स्वेच्छा अनुदान के नाम और जारी राशि का सार्वजिनक वाचन किया तो कुछ कांग्रेसी लोगो के नाम देख करके तीखी प्रतिक्रिया सुनाई दी। विधायक जी से पूछा पर बताया कि,  ये काम मेरे निजी सचिव संजय सावरकर देखते है। मैं उनके अनुसार जारी लिस्ट पर हस्ताक्षर करता हु।  इसमें सबसे अधिक प्रतिक्रिया चंद्रशेखर साहू जो कांग्रेस पार्टी से है, उनके  दो बच्चो को 5 और 5 कुल 10 हजार पर  थी। उनसे पूछा तो वे बोले मेरे बच्चो ने अच्छे अंक में परीक्षा पास की है तो पारितोषक के रूप में विधायक ने दी है। वे उनका अधिकार है। ग्रामीण लिस्ट में भी कुछ नामो  पर इस प्रकार की प्रतिक्रिया आई है।  आप इन लिस्ट का अवलोकन करे। प्रजांतत्र की मजबूती के लिए आम जनता को  जानकारी बताना एक पत्रकार का दायित्व है। ग्रामीण मीडिया उसे पूरा कर रहा है। कुछ प्रकरण में एक ही परिवार के दो दो लोगो को 5000 याने दस तो किसी को 2000 से ही संतोष करना पड़ा। 




 www.graminmedia.com

Saturday, 14 July 2018

पुलिस ने पकड़ा विरोध में नाइट अधिकारी को चांटा मारा फॉलोअप

ग्रामीण मीडिया संवाददाता सारनी


शराब पीते हुए पकड़ाए युवक पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में पाथाखेड़ा चौकी पहुंचे युवाओं और पुलिस के बीच जमकर विवाद हुआ। यहां पुलिस के साथ हुई कथित मारपीट और धक्का-मुक्की के बाद विवाद भड़क गया। रात 12.45 बजे पुलिस ने चौकी का घेराव कर खड़े युवाओं को लाठियों से खदेड़ा। मामले में पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। रात को तनावपूर्ण स्थिति के बाद सुबह पुलिस ने जिले भर का बल पाथाखेड़ा में तैनात कर दिया। 
बगडोना की हवाई पट्टी पर शराब पीने और उत्पात मचाने संबंधित शिकायतें के बाद पुलिस यहां लगातार सर्चिंग कर रही थी। शुक्रवार रात 10.30 बजे पुलिस यहां पहुंची। पुलिस को कुछ युवा शराब पीते हुए मिले। चौकी प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया पुलिस ने यहां से शराब पीते हुए दीपक पवार को पकड़कर पुलिस चौकी लेकर आई। यहां मेडिकल संबंधित कार्रवाई चल ही रही थी इस दौरान बगडोना और शोभापुर के 30 से 40 लोग बाइक लेकर यहां पहुंच गए। चौकी में प्रभारी से चर्चा शुरू हुई, लेकिन हल नहीं निकला। श्री राजपूत ने बताया इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं ने नाइट ड्यूटी अधिकारी सुरेश दाते को चांटा मार दिया। वहीं ड्यूटी कर रहे एएसआई आरएस भदौरिया का हाथ खींचकर हटा दिया। युवाओं को रोकने पहुंचे खुद उनके साथ भी बदसलूकी कर धक्का-मुक्की की। स्थिति बिगड़ती देख रात 12.45 बजे टीआई महेंद्र सिंह चौहान दल के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियों से खदेड़ा। भगदड़ में प्रदर्शनकारी अपनी बाइकें यहां छोड़ गए। पुलिस ने 10 बाइक जब्त की है। 


स्टाफ के साथ मारपीट, 5 लोगों पर केस दर्ज 
शुक्रवार रात हुए हंगामे में पुलिस ने खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले में फरियादी बने चौकी प्रभारी श्री राजपूत ने बताया आरोपी दीपक पवार, मुकेश कौशिक, अमृतलाल रघुवंशी, पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, जोगेंद्र सिंह सूर्यवंशी व अन्य 20 के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय अधिकारी के साथ मारपीट, बलवा करने अौर शासकीय सेवकों पर हमला कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया। रात में सुरक्षा बल, पुलिस लाइन बैतूल, सारनी, चोपना, रानीपुर थाने का बल यहां तैनात कर दिया। एडीशनल एसपी घनश्याम मालवीय, सारनी एसडीओपी पंकज दीक्षित और शाहपुर एसडीओपी निहित उपाध्याय के साथ दल तैनात रहा।

एसडीओपी करेंगे जांच पूरे घटनाक्रम के दोनों पक्षों ने वीडियो उपलब्ध कराए हैं। इनकी जांच की जा रही है। असल घटनाक्रम में शराब पीने वाले पर कार्रवाई की है। चौकी में हंगामा करने वालों पर भी केस दर्ज किए हैं। पुलिस के साथ भी बदसलूकी की है। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। इसके लिए सारनी एसडीओपी को जांच अधिकारी बनाया है। वे 5 दिनों में जांच रिपोर्ट देंगे। दोषियों पर कार्रवाई होगी। डीआर तेनीवार, एसपी, बैतूल 
5 लोगों पर केस बनाए हैं अवैध रूप से शराब की पकड़ने गई पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और चौकी के घेराव के दौरान विवाद की स्थिति बनी थी। पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की, मारपीट के बाद पांच लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है। चौकी प्रभारी की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। जांच में अन्य नाम सामने आ रहे हैं। पंकज दीक्षित, एसडीओपी, सारनी

दूसरा पक्ष बोला- जबरन शराब पिलाकर पीटा, चौकी प्रभारी को हटाने की मांग पुलिस से विवाद के बाद दूसरे पक्ष के युवाओं ने बैतूल पहुंचकर एसपी डीआर तेनीवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया पुलिस ने जबरन शराब पिलाकर पीटा। पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बर्बरता से लाठी चलाई। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और घोड़ाडोंगरी मंगल सिंह धुर्वे के साथ पहुंचे दल ने एसपी को बताया पुलिस ने बेरहमी से उन्हें पीटा है। दीपक पवार और मुकेश कौशिक ने शर्ट उतारकर पुलिस की मारपीट का सबूत दिखाया। इसके बाद एसपी ने दोनों का दोबारा मेडिकल के निर्देश दिए। एचएमएस यूनियन के महामंत्री अशोक नामदेव, आरएसएस के जोगेंद्र सूर्यवंशी समेत अन्य लोगों ने बताया युवा शांतिपूर्ण तरीके से बात कर रहे थे। चौकी प्रभारी ने उनकी नहीं सुनी। वरिष्ठ अधिकारियों ने आने में दो घंटे लगा दिए। इसके बाद भी बात करने खड़े युवाओं को ही पीटा गया। उन्होंने आरोप लगाया पुलिस ने दीपक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। युवाओं ने झूठे प्रकरण नहीं बनाने, जब्त बाइकें लौटाने और चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की। 




 www.graminmedia.co


डायल 100 नाली में घुसी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


मुलताई| छिंदवाड़ा हाईवे पर सोनेगांव के पास शुक्रवार रात को डायल 100 अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे नाली में घुस गई। घटना में ड्राइवर रामदयाल और आरक्षक अनिल धुर्वे को मामूली चोटें आई हैं। रात में डायल 100 चिखलीकला से दुनावा पुलिस चौकी वापस जा रही थी। इस दौरान मार्ग पर अचानक हिरण आ गया उसे बचाने में डायल 100 अनियंत्रित हो गई और नाली में घुस गई। ड्राइवर की सूझबूझ से हिरण की जान बच गई।


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें