ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें
Tuesday, 17 July 2018
आवास पर गिरा पेड़ बाल बाल बचा परिवार
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल कॉलोनी वार्ड क्रमांक 11 जय स्तंभ चौक के पास सरकारी आवास पर पेड़ गिर गया। जय स्तंभ चौक पर व्यापारी सुभाष कनौजिया ने बताया की पानी के साथ हल्की हवा चल रही थी कि अचानक देखते ही देखते हरा भरा पेड़ सरकारी आवास पर गिर गया ।
पीड़ित आवास निवासी पवन ने बताया की उनका परिवार बाल-बाल बचा जिस वक्त पेड़ गिरा उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे बच्चे उसी रूम में सो रहे थे जिस पर पेड़ गिरा है । पवन ने बताया मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के हॉस्पिटल कॉलोनी में निवास करते हैं एवं सरकारी आवास के सामने एक सेठ बनाया था पेड़ गिरने से सेट पूरी तरह टूट गया है। पवन ने बताया पेड़ गिरने से उन्हें 25 हजार का नुकसान हुआ है लोहे की 10 सीट सेट की दीवार और घर की बाउंड्री वॉल पूरी तरह टूट गई ।
घटना की जानकारी क्षेत्र में लगते ही क्षेत्रवासी धीरे धीरे कर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए सभी ने पीड़ित परिवार के घर से पेड़ की डगान एवं पेड़ हटाने में साथ मिलकर सहयोग किया ।
www.graminmedia.com
मुलताई, छात्रा से छेड़छाड़, युवक के खिलाफ केस दर्ज
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
स्कूल जा रही 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़, युवक के खिलाफ केस दर्ज
मुलताई| थाना क्षेत्र के एक गांव की 9वीं की छात्रा के साथ रास्ते में युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने घटना की जानकारी स्कूल पहुंचकर शिक्षिका को दी। इसके बाद थाना पहुंचकर युवक की रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा ने बताया वह सोमवार को अपनी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। इस दौरान चिचंडाढाना निवासी अभिषेक पिपरदे ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। अभिषेक ने सहेलियों के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ छेड़छाड़ करने के साथ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
www.graminmedia.com
दो महिलाओं की मौत, पिकअप पलटी, तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहीं थी
ग्रामीण मीडिया संवाददाता |चिचोली
चिचोली थाने के हरदा रोड पर यादव ढाबे के पास सोमवार रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए। घायलों को चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया है। एएसआई कमल सिंह ठाकुर ने बताया चिरापाटला गांव के लोग देर रात नांदरा गांव से एक तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे। हरदा रोड पर यादव ढाबे के पास पिकअप पलटने से सवार 7 लोग घायल हो गए। इसमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर थी। सभी घायलों को चिचोली अस्पताल पहुंचा। जहां संतरी बाई पति शंकर भलावी (60) की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल रखिया बाई पति जगन भलावी (55) वर्ष को बैतूल जिला अस्पताल रैफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में सुखवंती बाई, मल्लू बाई, मूलिया , फूलवती एवं रामकरण घायल हुए। www.graminmedia.com
बैतूल गैंग रेप खुलासा, हिलते हुए ऑटो की वजह से हुआ था गैंगरेप , 4 आरोपी पहुचे जेल...
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
बैतूल
बैतूल के सोनाघाटी में पिछले दिनों 8 जुलाई को हुए गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। इस गैंगरेप का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। जबकि पुलिस ने एक अन्य आरोपी जिसे युवती का प्रेमी बताया जा रहा है पहले ही गिरफ़्तार हो चुका है। पुलिस ने घटना में लिप्त आरोपी प्रभुदयाल को सोमवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि गैंग रेप को अंजाम देने वाले सचिन शर्मा,सलीम शेख और राकेश को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफतार आरोपियों ने इक़बाले जुर्म कर लिया है।
आरोपियों और पुलिस ने इस गैंग रेप की वारदात का जो ब्यौरा दिया है।उसने महिला के साथी प्रभुदयाल को कठघरे में खड़ा कर दिया है। पकड़े गए आरोपी राकेश के मुताबिक जब वे हाइवे पर साथियो के साथ टहल रहे थे तो एक ऑटो उन्हें हिलती हुई दिखी तो उन्हें अजीब लगा जब उन्होंने पास जाकर देखा तो महिला और उसका साथी प्रभुदयाल बिना कपड़ों के आपत्तिजनक हालत में थे। जिस पर उनके फरार साथी और उन्होंने प्रभुदयाल को मारपीट कर भगा दिया और पीड़िता को जंगल मे ले गए जहां रज्जु ने उसके साथ रेप किया। आरोपी के मुताबिक वे लोग वारदात की जगह बाद में पहुचे थे।
इधर एसडीओपी आनंद राय ने बताया कि महिला के साथी प्रभुदयाल को भी आरोपी बनाया गया है जो महिला को बहला फुसलाकर ले गया था। उसने वहां मौके पर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसी दौरान मौके पर पहुँचे चारो आरोपी जो कि आवारा किस्म के है वहा पहुँचे और महिला का अपहरण कर जंगल मे ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया।
www.graminmedia.com
Monday, 16 July 2018
पत्रकार अनिल दामेधर की सामान्य नहीं, रहस्यमय मौत की जांच की मांग
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्रामीण मीडिया को कल, दिनांक 16 जुलाई पत्रकार अनिल की अंतेष्टी के अवसर पर पता चला की उनकी मौत सामान्य बीमारी से नहीं है। ग्रामीण मीडिया ने इस बारे में पता लगाया तो जानकारी में आया की, दिनांक 26 जून रात मुलताई से 16 किलोमीटर की दूरी पर मुलताई-नागपुर हाइवे मार्ग से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम चिचंडा मार्ग पर पुराने रेल्वे फाटक से 10 कदम की दूरी पर कोंडर मार्ग रेल्वे पम्प हाउस के पीछे रेल्वे का स्थान है। ग्रामीण मीडिया ने जब और पता लगाया तो चिचंडा दारु दुकान के सेल्स में ने बताया की, उनकी दूकान पर 27 तारीख सुबह 7 बजे ग्राम हतनापुर का गुडू पवार दूध वाले ने बताया की, मुलताई का पत्रकार अनिल दामेधर एक पत्थर पर सिर रख कर सो रहा है। उसने मुझसे कहा की, मुलताई में मेरे घर या मेरे किसी दोस्त को खबर करे की वे मुझे यहां से मुलताई ले जाए. मुझसे जाना नहीं हो रहा है। तत्काल दूध वाले ने करीब की दूकान वाले को बताया की, मुलताई का अनिल दामेधर मदद मांग रहा है। उन्होंने देखा की उसकी गाड़ी खड़ी है। गाड़ी में चाबी भी लगी थी। वह एक बड़े से पत्थर पर सिर रख कर के सो रहा था। अनिल होश में था। उससे उठना नहीं हो रहा था। उन्होंने पूछा तो कहाँ मुझे मुलताई जाना है। दारु दूकान के सेल्स में ने पूछा की भाई दारु तो ज्यादा नहीं हो गई। मुँह सुंघा तो शराब की बदबू नहीं थी। लेकिन कोई दवाई जैसी बदबू आ रही थी. वे उसके सहारा दे करके शराब दूकान तक लाए। मुलताई सुचना दी. मुलताई से पप्पू पठाड़े और राजेश परिहार आए। खुद का वाहन छोड़ करके बीच में अनिल को बैठकर ले गए अनिल की ही स्कूटी से। रास्ते में ले जाने वालो को अनिल ने बताया की वो रात 12 बजे से है। लेकिन चिचंडा तक कैसे पहुंचा पता नहीं कुछ याद नहीं ही कर पा रहा। मुलताई आने के बाद तत्काल डॉ सिसोदिया को दिखाया। डाक्टर ने मरीज का इलाज किया और कहाँ की आप इनको नागपुर ले जाए।इनकी हालत ठीक नहीं है।
दोपहर को अचानक अनिल ने अजीब अजीब हरकत की मानसिक संतुल खोने लगा तत्काल परिवार जन और दोस्तों ने नागपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। तबियत ज्यादा खराब होने से नागपुर के डॉक्टर ने वेंटीलेटर पर रखा। अधिकाँश समय आईसीयू में रहे। दिनांक 27 जून से 16 जुलाई तक 19 दिनों तक इलाज होता रहा। अंत में 16 जुलाई को नागपुर के उसी निजी अस्पताल में अंतिम सास ली। नगर मे चर्चा का विषय है की इस प्रकार से चिचंडा गेट के पास रात दो बजे पहुंचना और मानसिक संतुलन खोना मेडिकल रिपोर्ट में जहर का उल्लेख भी सुनने में आया है। ग्रामीण मीडिया ने अपना एक साथी खोया है तो मांग करता है की उक्त घटना की सीआईडी पुलिस से जांच हो और मुलताई पुलिस ने अभी तक इस प्रकरण में क्या किया बताए। नागपुर से मुलताई को तेहरीर लिखित सूचना तो आई होगी। गौर तलब हो मुलताई थाने से 10 कदम की दूरी पर अनिल का घर है और इलाज करने वाले डाक्टर का दवाखाना 12 कदम पर मुलताई छोटी सी जगह है मामला एक पत्रकार की मौत का है। कुछ जांच अभी तक होना चाहिए थी। गौर तलब हो की नागपुर में परिवार जनो को लाखो रूपेय खर्च होने के बाद भी मरीज का बचा नहीं पाए। जांच समय अवधि में हो।
www.graminmedia.com
Subscribe to:
Posts (Atom)










