ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 11 August 2018

बस पलटी यात्री बाल बाल बचे,खिड़की फोड़ कर निकाले यात्री

ग्रामीण मीडिया संवाददाता







आमला।। बोरदेही से आमला आते हुए एक बस अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी और पलट गई हालांकि बस के पलटने से किसी के कोई हताहत होने की जानकारी नहीं है । मिली जानकारी के मुताबिक ब्लाक के ग्राम बोरदेही से आमला की ओर आ रही साईदीप बस शाम तकरीबन 4 बजे अचानक आमला बोरदेही के बीच ग्राम बामला के पास बनी पुलिया मैं जा घुसी और एक करवट ले पलट गई ।बस दरवाजे की ओर से पलट जाने के कारण यात्रियों को सामने खिड़की  का कांच तोड़कर बस से बाहर निकलना पड़ा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस पलटने से कुछ लोगों को मामूली खरोच आई है बाकी किसी के कोई गंभीर चोट या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ।सूचना मिलते ही बोरदेही से पुलिस बल मौके पहुंच गया था ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस पलटने से किसी प्रकार से कोई भी हताहत नहीं हुआ है ।यात्रियों को मामूली चोट आई है ।


 www.graminmedia.com

मुलताई तहसील मुख्यालय में सरकारी स्कूल स्टोर रूम.क्षतिग्रस्त भवन में हो रहे है ,संचालित देखे विडिओ

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष ध्यान दे। क्षतिग्रस्त भवन में जान जोखिम में डालकर पढाई कर रहे है, बच्चे।तहसील कार्यलय के सामने, नगर पालिका परिसर से लगा। देखे इस वीडियो में बद से बतर हाल। इस नगर में करोड़ो के विकास कार्य हुऐ है।  
 www.graminmedia.com

मुलताई पुलिस की लापरवाही का आदर्श नमूना, हत्या,दुर्धटना या हार्ट अटैक . पीड़िता का विडिओ और दस्तावेजों का करे अवलोकन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई





मुलताई पुलिस की लापरवाही का आदर्श नमूना । ग्रामीण मीडिया ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई के पास ग्राम देवरी से बबीता पवार उम्र 30 वर्ष ने बताया की मै बहुत परेशान हु। मेरे पति की मृत्यु आनन्द राव सरोदे के दानामेट फोड़ने वाले टेक्टर पर टेमझिरा में मूलक चन्द सूर्यवंशी के कुँए पर 25 अप्रैल 2017 को दिन के 10 बजे हुई। उसके सिर पर,कान की कनपटी पर गहरी चोट थी। डाक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट है। आनन्द राव सरोदे की जीप में लाश डालकर मुलताई अस्पताल ले गये। थाने में झूटी सूचना देकर गुमराह किया। मौत 11बजे अस्पताल के गेट पर बताई। पुलिस ने वही मौका पंचनामा बना दिया। टेमझिरा नही गई। मौत का कारण FIR में 11 बजे हार्ट अटैक से लिखाई गलत। मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण 1 बाई 1 सेंटीमीटर बाए कान के पास बोन हड्डी में चोट। मौत दिमाग की चोट से। मौत PM से 5 घण्टा पहले। पीएम 3 बजे। याने 10 बजे। ग्रामीण मीडिया ने मर्ग के पेज 1 से 45 पन्नों का अवलोकन में पाया की जाँच फर्जी हैँ। ये प्रकरण की दुबारा जाँच में हत्या या दुर्घटना दोनों में से एक हो सकता है। जाँच अधिकारी धारा 120 बी में अपराध के षड्यंत्र में प्रथम दष्ट्रा दोषी है। पवाँर समाज के जागरूक युवओं ने इस विधवा को न्याय के लिये मदद करे।
 www.graminmedia.com

Friday, 10 August 2018

जाने, पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के गृह ग्राम मंगोनाकला के राशन दूकान के बेहाल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




मुलताई ग्रामणी मीडिया ने चुनाव के पहले, चले जनप्रतिनिधिओ के गृह ग्राम की ओर में पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के ग्रह ग्राम मंगोनकला की राशन दूकान की व्यवस्था और वितरण के हाल देखे तो पाया कि, गरीबी रेखा के ग्रामीण मजदूरी छोड़ करके सुबह 10 से 5 बजे तक राशन की दूकान के सामने बैठ करके राशन मिलने का इन्तजार करते है। राशन दूकान का सेल्स मेन सर्वर डाउन है। एक दिन नहीं यही क्रम चालु रहता है। इनकी कोई सुनवाई नहीं है। राशन पाने में ग्रामीणों को भारी परेशानिओ का सामना करना पड़ता है। सुखदेव पांसे जी अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त है और उनके गांव के गरीब राशन की दूकान पर त्रस्त है। ग्रामीण मीडिया, ये संदेश जनहित में पूर्व विधायक जी तक पहुंचा करके। इन ग्रामीणों की समस्या को उनके माध्यम से हल करवाना चाहता है। वे आगमी चुनाव में कांग्रेस पार्टी से फिर से चुनाव लड़ना चाहते है। वर्तमान विधायक चंदशेखर देशमुख की विधान सभा क्षेत्र है। उनका भी ध्यान इस ओर दे। एक पूरा वेतन और एक पेंशन आधा वेतन धारी है।
 www.graminmedia.com

गंभीर मुद्दा, मुलताई में क्षतिग्रस्त भवन मे लग रहा है, स्कूल शौचालय और पेय जल भी नहीं VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई में सेंट्रल स्कूल के साईड इफेक्ट उत्कृष्ट स्कूल से निकाले विघार्थी खंडरनुमा स्कूल में संचलित हो रहा है।जहाँ पर कचरे के डेर के बीच जमीन पर बैठ करके अंधरे कमरे में खराब ब्लैकबोर्ड,शौचालय रहित मध्यान्ह भोजन के लिये आधे किलोमीटर की पद यात्रा। 15 दिन पहले माध्यमिक शाळा यहाँ शिफ्ट हुई है। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने शिक्षा अधिकारी से बात की थी। समाचार भी प्रकाशित किया था। मुलताई तहसील के सामने, नगरपालिका के बाजू में । इस वीडियो के देख प्रतिक्रिया दे।

 www.graminmedia.com

ईंट के वार से युवक ने कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, जादू टोने का शक

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

चोपना थाना के  कोलिया वन  ग्राम में रविवार  रात हुई बुजुर्ग की हत्या की  गुत्थी पुलिस ने  सुलझा ली। मामले में पुलिस ने  गांव के रामबिलास उर्फ बालू पिता  कलप सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार  न्यायालय पेश किया। मामले में आरोपी रामबिलास  (20) ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बीमार रहते थे। अभी  भांजा भी बीमार था। उसे शक  था कि बाबूलाल जो झाड़फूंक भी  करता था। उसने जादू टोना मेरे  परिवार पर किया है। इससे परिवार  परेशान है। इसी शक में उसने  बाबूलाल को मार दिया।  खेत में मिला था शव रविवार को कोलिया निवासी  बाबूलाल का खेत पर बने मकान के  पास शव खेत में मिला था। मृतक  के शरीर पर चोट के निशान थे।  परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं  थे। रविवार को परिवार के सदस्यों  ने बाबूलाल को मृत पाकर चोपना  पुलिस को सूचना दी थी। शार्ट पीएम  रिपोर्ट में मृतक की पसलिया और  गले की हड्डियां टूटी मिलीं। इसके  आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला कायम किया। www.graminmedia.com

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

 शहर के इंदिरा  वार्ड टिकारी  में यू ट्यूब के  लिए फोटोग्राफी  करने वाले एक  युवक ने घर में  फांसी लगाकर  आत्महत्या कर  ली। सूचना  मिलने पर कोतवाली पुलिस ने  मौके पहुंचकर शव को पीएम के  लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।  प्रधान आरक्षक विनायक सिंह ने  बताया सूरगांव निवासी अलकेश  भैयालाल बारामासे (24) टिकारी  क्षेत्र में किराए के मकान में रहता  था। बुधवार रात में उसने फांसी  लगाकर आत्महत्या कर ली।  आत्महत्या करने के कारणों का  खुलासा नहीं हो सका। कमरे  से कोई सुसाइड नोट भी नहीं  मिला है। मृतक यू ट्यूब के लिए  फोटोग्राफी करता था। टिकारी में  किराए के मकान में अकेले रहता  था। गुरुवार सुबह पड़ोस में रहने  वाले दोस्तों ने युवक को फोन  लगाया तो उसके नहीं उठाने पर  घर में जाकर दरवाजे के नीचे से  देखा तो युवक लटका हुआ दिखा।  दोस्तों ने युवक के परिजनों और  पुलिस को सूचना दी। शव का  पीएम कराकर परिजनों को सौंप  दिया। मर्ग कायम कर जांच की  जा रही है।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें