ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 30 August 2018

बैतूल जिला, दो दुष्कर्म के मामले दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


आदिवासी युवती को काम दिलाने का झांसा देकर मंडीदीप ले गया युवक, पांच माह तक किया दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज 

बैतूल| चिचोली थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय आदिवासी युवती को काम दिलाने का झांसा देकर मंडीदीप ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक शादी का झांसा देकर 5 माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवक के शादी से इनकार करने पर युवती ने चिचोली थाने की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी आरडी शर्मा ने बताया पीपलढ़ाना गांव की 21 वर्षीय आदिवासी युवती को डोड़ावानी थाना बोरदेही निवासी अमित (20) मार्च 2018 में काम दिलाने का लालच देकर मंडीदीप ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। रक्षा बंधन पर युवक ने शादी से इनकार कर युवती को पीपलढाना में लाकर छोड़ दिया। इसके बाद युवती ने थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 



घर में सो रही नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज 
मुलताई|बोरदेही थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया वह रात में अपने घर में सो रही थी। दादाजी पीछे के कमरे में सो रहे थे। मां राखी बांधने भाई के घर गई थी पिता गांव में आयोजित रामायण कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान लेखराम पिता किशोरी यदुवंशी घर में घुस गया। और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लेखराम यदुवंशी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज गिरफ्तार किया।

 www.graminmedia.com

महिलाओ ने शराबियो के आतंक और सुधार के लिये माँ ताप्ती दरबार में लगाई अर्जी VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




मुलताई नगर से  मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत  चन्दोरा खुर्द में लम्बे समय से अवैध शराब की बिक्री बेरोटक जारी है। हाल ये हो गए है कि, ग्राम की कुल आबादी  लगभग 90 प्रतिशत पुरुष वर्ग  इसकी चपेट में आ गए है. स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे  बच्चे भी रोज शराब पी रहे है। स्कूल जाना छोड़ दिया है. शराब  के नशे की हालत में  स्कूल जाने वाली  छात्राओं को छेड़ते है।  डर से छात्राओं ने भी स्कूल से दूरी बना रही है। ग्रामीण महिलाओ ने आज दुखी होकर के माँ ताप्ती तट पर माँ की पूजा अर्चना की और प्रार्थना की माँ आप ही हमारे ग्राम को बचा ले।  मुलताई के शासन और प्रशासन को आवेदन और शिकायत करते-करते थक गए है। पति रोज शराब पीकर मार पीट करता है. घर का सारा सामान बेच रहा है।  इनकी देखा देखी हमारे छोटे छोटे स्कूल जाने वाले बच्च्चो ने स्कूल छोड़ शराब पी रहे है। हम दिन भर मजदूरी करके पैसा लाती है। उनको उधारी में भी शराब मिल रही है।  उधार चुकाने में खेती बिक रही है। हे, माँ ताप्ती अब हमको, बच्चो, पति की रोज-रोज की मारऔर गरीबी से बचा लो।  हमको तुम्हारा ही  सहारा  है। उक्त सभी  इन पीड़ित महिलाओ से सुने 
 www.graminmedia.com

संकट में किसान मुतलाई में सोयाबीन और मक्का की फसल पर हेलीकाप्टर से स्प्रे करे सरकार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



ग्रामीण मीडिया को अलग-अलग ग्रामो से सूचना प्राप्त हुई है कि, खरीफ मौसम की सोयाबीन पर कंबल कीट और मक्का पर भुट्टा सुखना और बाद में पूरा पौधा की बड़े क्षेत्र में फसल प्रभावित हो रही है। शासन स्तर से इस बात की पुष्टि कल 30 अगस्त 2018 को बैतूल विज्ञान केंद्र ,कृषि विभाग, आत्मा परियोजना के अधिकारीओ की संयुक्त टीम ने मुलताई विकास खंड के ग्राम चौथिया, खैरवानी और हेटी में स्थल सर्वे किया। ग्रामीण मीडिया को जानकारी में बताया की कम्बल कीट और मक्का भुट्टा सूखने की बीमारी के लिए तत्काल स्प्रे करे। 
ग्रामीण मीडिया की मांग है कि, ये दोनों फसले बड़ी हो चुकी है। इनमे अंदर जा करके स्प्रे करना आसान बात नहीं है।  बरसात का मौसम के कारण कीचड़, दलदली भूमि और बड़ी फसल में साँप होता है।  कीट प्रबंध की जानकारी मिल गई है। किसानो को सबसे अधिक दिक्क्त स्प्रे में जाएगी। समान रूप से स्प्रे न होने की दशा में कीट नियंत्रण नहीं होगा।  इस लिए हमारी मांग है कि, बाद में मुआवजा और  बीमा देने से अच्छा है कि, सरकार स्वयं के खर्चे पर हवाई स्प्रे योजना अनुदान योजना लागू करके सभी किसानो को फसल वार वैज्ञानिकों के मार्ग दर्शन में हेलीकॉप्टर से जैसे विदेशो में हवाई जहाज से कीट प्रबंध होता है।  ठीक वैसे ही समय सीमा में सब खेतो पर अच्छी कम्पनी का कीट नाशक डाल दे।  सरकार के पास धन,बल और साधन है। ग्रामीण मीडिया का ये सुझाव है। 
 www.graminmedia.com

ग्रामीण मीडिया के सभी मित्रो को दिल से धन्यवाद , जाने इस नेटवर्क की ताकत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



कल पहली बार मैंने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की ताकत, स्नेह, प्यार, अपनापन देखा, जिस के लिये मैं सच्चे मन से आप लोगों आभारी हूँ। मुझे आज सुबह 9 बजे अपनी गाय की बछिया के इलाज के लिये घर बैठे बिना परेशानी के समय से कोदो मिल गई। ग्राम आष्टा से जनपद सदस्य रोशन भाई ने ग्राम के दीनानाथ नर वरे जी से लेकर बस से लाकर दे गए। 

कल इस मांग सूचना के बाद करीब 1000 फोन अलग,-अलग गावों से आय। सैंकड़ों मेसेज,व्हाट्सएप, फेस बुक पर अनेको ने जानकारी दी। जिलास्तर से ही नही अन्य प्रदेशो से भी। गौरतलब हो की हम एक दूसरे को शक्ल से नही जानते मात्र ग्रामीण मीडिया की पहचान और सबसे ताकतवर नेटवर्क। धन्यवाद मित्रों।

 www.graminmedia.com

Wednesday, 29 August 2018

तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई। 


हत्या करने वाले तीन आरोपी।   अर्थदंड की राशि मृतक की पत्नी को देने के दिए आदेश 

न्यायाधीश हरप्रसाद वंशकार ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास और अलग-अलग धाराओं में सजा के साथ अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की कुल राशि 60 हजार रुपए मृतक की पत्नी भूरी बाई को प्रदान करने के आदेश दिए। इसके साथ फैसले में कारावास के दौरान आरोपियों द्वारा अर्जित की गई धनराशि का 50 प्रतिशत भी मृतक की पत्नी को देने का उल्लेख किया। 

जमीन को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया था। इस प्रकरण में बुधवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश हरप्रसाद वंशकार ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

सरकारी वकील भोजराज सिंह रघुवंशी के अनुसार 27 मार्च 2016 को ग्राम खैरवानी के पास वर्धा नदी के पुल के नीचे एक युवक का शव मिला था। शव का चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। उसकी पहचान पिता और मां बेटे लक्ष्मीकांत निवासी रोंढ़ा के रूप में की थी। पुलिस की विवेचना में खुलासा हुआ कि लक्ष्मीकांत का छोटे भाई रमाकांत के साथ जमीन को लेकर विवाद होता था। रमाकांत ने अपने साथी बिट्टू उर्फ निखिल पंवार और अंकुर उर्फ जितेश पंवार के साथ बड़े भाई की हत्या की योजना बनाई। 26 मार्च को तीनों जीप से लक्ष्मीकांत के पास पहुंचे। तीनों ने लक्ष्मीकांत को शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट की इससे बेहोश हो गया। चलती जीप में अंकुर और बिट्टू ने साउंड बाक्स के तार से लक्ष्मीकांत का गला घोट दिया। जिससे लक्ष्मीकांत की मौत हो गई। इसके बाद तीनों ने उसके शव को ग्राम खैरवानी के पास वर्धा नदी के पुल के नीचे छिपा दिया और चेहरे पर पत्थर पटक दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायाधीश हरप्रसाद वंशकार ने सुनवाई उपरांत तीनों को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। 


 www.graminmedia.com

फर्जी पत्रकारों का आतंक: मुलताई,प्रभात पटट्न और आमला विकास खंड में फर्जी पत्रकारों का आतंक और वसूली से परेशान

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्रामीण मीडिया को  मुलताई, प्रभात पटट्न और आमला विकास खंड के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, प्राइवेट स्कूलों के हेडमास्टर,आईटीआई कालेज संचालको , जनपद के अधिकारिओ, अनाज सोसायटीओ के सेल्समेन, झोला छाप डाक्टरों, अवैध शराब बिक्री वाले ढाबों, बैल बाजार (विरुल और दुनावा), ठेकेदार  और कच्ची शराब वाले  ने जानकारी में बताया कि, करीब दो सालो से मुलताई के चार युवक बारी-बारी से मोटर साइकिलों से आते है।  अपने आपको अलग अलग समाचार पत्रों का ब्यूरोचीफ (पत्रकार) बताते है।  उसके बाद असंवैधानिक भाषा का प्रयोग करके सीधे सीधे 5 से 10 हजार रुपए की मांग करते है। राशि न देने की बात पर दादागीरी पर उतर जाते है। नौकरी चली जाएगी, जेल भेज दूगा, मुलताई का कोई नेता और अधिकारी बचा नहीं पायेगा। हम मीडिया कर्मी है, सम्पति की जांच हो जाएगी। इस प्रकार से एक दो गांव नहीं मुलताई विकास खंड की समस्त 69 ग्राम पंचायत के मुख्यालय, प्रभात पटट्न के 65 ग्राम पंचायत और आमला में खेड़लीबाजार और मुलताई से लगी कुछ पंचायतो तक इनका कारोबार पहला हुआ.
 ग्रामीण मीडिया ने इनके नाम पता और पहचान जानने का इन लोगो से प्रयास किया तो किसी ने भी नहीं बताया। कुछ ने कहा की हम आपको ये चारो युवा कैसे लगते यही बताते है।  ये शरीर से हष्टपुष्ट है. मोटो ताजे और काले और सावले रंग के है।  इनकी उचाई करीब 5.5 inch se 5.7 के बीच है। वजन करीब करीब 70 से 90  किलोग्राम के करीब है। इनमे से एक अपने आपको एक्स मिलिट्री अधिकारी भी बताता है। इनकी बालो की कटींग पुलिस वालो की तरह से है और इनके बोलचाल और चमकाने का तरीका भी ठीक पुलिसिया अंदाज का है। इनकी मोटर सायकिल चलाने का अंदाज फिल्मी स्टाइल का है और अपने आपको सलमान खान के वंशज मानते है। इनकी कमर में एक पुराना सा कैमरा भी रहता है।  जो ये पिस्टल की स्टाइल में रखते है।  इनकी दैहिक भाषा पूरी फिल्मी चोरो जैसी है। ग्रामीण में भय के कारण नाम, पता और मोटर साइकिल का नम्बर तक नहीं बता रहे है। ग्रामीण मीडिया का प्रयास है की जल्दी ही इनके चेहरे बेनाकाब करेंगे। इसके लिए ग्रामीण मीडिया के ग्राम  का जो नेटवर्क है। आगे इन हप्ता वसूली कर्त्ताओ के नाम, पता , फोटो, मोबाइल रिकार्ड विधि से इनकी गीदड़ भपकी वार्ता, इनके लेनदेन का विडिओ रिकार्ड, वाहनों के नम्बर, चेक भुगतान से भी इनने काफी पंचायतो से पंचपरमेश्वर योजना से व्यक्तिगत चेको से भुगतान लिया है।  जो इनके व्यक्ति गत खातों में जमा है। ये जानकारी सूचना के अधिकार से प्राप्त प्रमाणित दस्तावेजों को लेकर विधिवत पर्दाफाश किया जायगा। इनकी इस हरकत से ग्रामो में भय और डर का माहौल बना है।  साथ ही ग्राम विकास के लाखो की राशि ग्राम विकास में न लग करके इनके पास गलत तरिके से पहुंची है।  इन की सूचना जिला जनसम्पर्क अधिकारी को भी दी है। पड़े जाने पर इनके बैंक खातों की जांच भी होगी है। सरकारी राशि इनके खातों में कैसे। मूल रूप से इनका पत्रकारिता से भी कोई सरोकार नहीं है। पत्रकारिता की ग्लेमर की दुनिया के अंग बने हुए है। ग्रामीण मीडिया का प्रयास है।  ग्राम का विकास हो और सभी कोई किसी को ब्लैकमेल न करे। दुनिया में काफी रोजगार है। ये लोग इस प्रकार से करीब करीब लगभग 140 ग्राम पंचायतो से अलग अलग लोगो को चमका करे 10 से 12 लाख का कारोबार कर रहे है। जल्दी ये बेनकाब होंगे है। 
 www.graminmedia.com

मप्र सिविल सेवा नियम के तहत भर्ती की शर्तें तीसरी संतान का जन्म 26 जनवरी 2001, किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
 1 सितंबर को समस्त कार्यालय प्रमुख को दो से अधिक जीवित संतान के संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के परिपत्र 10 मई 2000 के द्वारा मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 6 के उपनियम (4) के उपनियम अतंत: स्थापित किए गए हैं के संबंध में तीसरी संतान का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ है इसके संबंध में कार्यवाही करने के लिए लिखा गया था। पूर्व संदर्भित पत्र 23 अगस्त को निरस्त करते हुए इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि कोई भी उम्मीदवार जिसकी दो से अधिक जीवित संतान हैं, जिनमें से एक का जन्म 26 जनवरी 2001 को या उसके बाद हो किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा। उक्त संशोधन अनुसार भविष्य में भर्ती नियमों का पालन किया जाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में कर्मचारियों अधिकारियों ने कलेक्टर से उचित मार्गदर्शन दिए जाने की मांग की है। 
मप्र सिविल सेवा नियम के तहत भर्ती की शर्तें
* मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 22(4) के अनुसार, प्रत्येक शासकीय सेवक भारत सरकार या राज्य सरकार के परिवार कल्याण से संबंधित नीतियों का पालन करेगा।
* इस नियम के तहत सेवक के दो से अधिक बच्चे होने को अवचार माना जाएगा।
* कोई उम्मीदवार जिसकीदो से अधिक संतान हैं और एक का जन्म 26 जनवरी 2001 को या उसके बाद हुआ है,तो वह किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
* जिसकी पहले से एक संतान जीवित है और आगामी प्रसव 26 जनवरी 2001 को या उसके बाद हुआ हो और दो या अधिक संतान पैदा हुई हों तो वह किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए निरर्हित नहीं होगा।
मई 2016 में मांगी थी जानकारी
मप्र हाईकोर्ट ने मई 2016 में न्यायिक कर्मियों से उनकी जीवित संतानों के संबंध में जानकारी मांगी थी।

पूछा गया था कि ऐसे कितने कर्मचारी हैं, जिनके 26 जनवरी 2001 के बाद जीवित बच्चों की संख्या दो से अधिक है और उनका जन्म उक्त दिनांक के बाद हुआ है। यह नियुक्तियां कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोपाल के आदेश के अनुसार की गर्इं थीं। उपरोक्त आदेश की शर्त क्रमांक 10 में यह उल्लेखित है कि प्रत्येक आवेदक को लिखित स्वीकृति देनी पड़ेगी कि उसे उक्त सभी शर्तें मान्य हैं।
Dailyhunt
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें