ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Friday, 28 September 2018

भिड़ंत में ट्रैक्टर बीच से हुआ दो टुकड़े कार के परखच्चे उड़े, मामा-भांजा घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 







नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात 8  बजे उभरिया-बानुर जोड़ के बीच  कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई।  घटना में कार में सवार मामा-भांजा घायल हो गए। टक्कर इतनी जोर से  हुई की कार के सामने का हिस्सा के  परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रैक्टर के भी  दो टुकड़े हो गए।  रामाकाना (सौंसर) निवासी  अनिल जायसवाल (70) भांजे  नागपुर निवासी अशोक पिता ब्रजकिशोर के साथ से कार से बैतूल  से नागपुर जा रहे थे। रामाकोना निवासी गोलू रुंगे कार चला रहा था।  हाईवे पर अचानक सामने से ट्रैक्टर  आ गया और भिड़ंत हो गई। घटना में अनिल जायसवाल, अशोक  और गोलू घायल हो गए। सूचना पर 108 के ईएमटी मनोज साबले  और सुधाकर फाटे मौके पर पहुंचे।  घायलों को सरकारी अस्पताल  पहुंचाया। अनिल जायसवाल के  पैर, सिर और आंख, अशोक के  नाक और आंख पर चोट आई। गोलू  को हल्की चोट आई। अनिल और  अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रैफर किया।


 www.graminmedia.com

5 पत्रकारों और सचिव को 4 साल की कैद, video

ग्रामीण मीडिया संवाददाता | बैतूल


चेक में ओवर राइटिंग कर राशि निकालने वाले 5 पत्रकारों और सचिव को 4 साल की कैद


ग्राम पंचायत रमली के सरपंच से चेक लेकर की थी ओवर राइटिंग, अर्थदंड की राशि ग्राम पंचायत को दिए जाने के आदेश

ग्राम पंचायत रमली सरपंच की  बिना अनुमति से शुभकामनाओं  का विज्ञापन लगाकर आमला के 5  पत्रकारों ने सचिव के साथ मिलकर  चेक जारी कराए थे।  पत्रकारों ने चेक में ओवर  राइटिंग कर अधिक राशि का आहरण कर लिया। इस मामले में  अपर सत्र न्यायाधीश कृष्णदास  महार ने धोखाधड़ी करने वाले  पांचों पत्रकारों और रमली सचिव को चार-चार साल के कारावास  की सजा सुनाई।  सरकारी वकील राजेश साबले  के अनुसार 7 जून 2010 को ग्राम  पंचायत रमली की सरपंच गंगा बाई  की अनुमति के बिना शुभकामनाओं  के संदेश के विज्ञापन का बिल  भुगतान आमला निवासी पत्रकार  राकेश शर्मा, दिलीप पाल, वीरेंद्र  बर्थे, जितेंद्र शर्मा, दिलीप चौकीकर  ने सचिव हेमंत सातपुते से मिलकर  मनरेगा योजना के तहत चेक जारी  करा लिए थे।  सरपंच की शिकायत पर  जनपद पंचायत आमला के  पंचायत निरीक्षक एनके मीणा ने  जांच की। जांच में सचिव हेमंत  द्वारा पत्रकारों के साथ मिलकर  सरपंच गंगाबाई के फर्जी हस्ताक्षर  कर शासकीय राशि का गबन  करना पाया गया। पंचायत निरीक्षक  की शिकायत पर पुलिस ने पांचों  पत्रकार और सचिव के खिलाफ  षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी करने  सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत  किया था। न्यायाधीश कृष्णदास  महार ने इस प्रकरण में पांचों  पत्रकार और सचिव को धारा 420  में 4-4 साल के सश्रम कारावास  15-15 हजार रुपए जुर्माना, धारा 120 बी में 1-1 साल के कारावास  और 5-5 हजार रुपए के अर्थदंड  से दंडित किया। आरोपियों द्वारा अर्थदंड की राशि जमा करने पर  उक्त राशि ग्राम पंचायत रमली को  हुए नुकसान को देखते हुए पंचायत  को देने के आदेश दिए हैं।  पत्रकारिता जैसे पवित्र  कार्य को किया दूषित  न्यायाधीश कृष्णदास महार ने  फैसले में उल्लेख किया है पत्रकार  और मीडिया संविधान का स्तंभ  है। उनसे अपेक्षा रहती है वे देश  की आमजनता को जागरूक करने  वाले समाचार पत्रों में निष्पक्ष एवं  सही खबरों का प्रकाशन करे।  जिससे आमजनता लाभांवित हो  सके।  आरोपी पत्रकारों ने ऐसा नहीं  करते हुए पत्रकारिता जैसे पवित्र कार्य को दूषित करते हुए पंचायत  सचिव के साथ मिलकर षडयंत्र  रचकर छल कारित किया है। इन  परिस्थितियों में आरोपी पत्रकार  दया के पात्र नहीं है। इस लिए दंड  उचित है।

 www.graminmedia.


पवित्र नगर मुलताई में धार्मिक भाई-चारे का उदाहरण

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



मुलताई से ग्रामीण मीडिया के लिये पाश खान की रिपोर्ट पवित्र नगर मुलताई में वर्षो से गांधी वार्ड,नेहरू वार्ड में कुम्हार मोहल्ले में मस्जिद की दीवार और आवागमन के रास्ते में माँ दुर्गा जी की प्रतिमा का निर्माण होता आ रहा है। बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई स्थानीय नमाज के लिये आते-जाते है। एक दूसरे की भावना के सम्मान जो शब्दो में नही लिखा जा सकता है। बस यही कहा जा सकता है कि , सारे जहा से अच्छा हिंदुस्तान हमारा-------
 www.graminmedia.com

Thursday, 27 September 2018

एक पत्रकार की नजर से नगर पालिका उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे जी का इस्तीफा ?

ग्रामीण मीडिया संवाददाता








ग्रामीण मीडिया को श्रीमती रेखा राजेन्द्र शिवहरे का पार्षद और न.प.उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र की जानकारी मिली। आम तौर पर, ये एक सामान्य प्रक्रिया है। कई निर्वाचित जन प्रतिनिधि कई कारणों से पद से त्याग पत्र देते है। इसके नियम है, जैसे कि पार्षद और उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे के लिये इनको म.प्र. राजपत्र (असाधरण) दिनांक 30 मई 1994 के तहत जिसका सविस्तार जानकारी नगरपालिका अधिनियम  (धारा 40) के अनुसार देना था। ये एक संवैधानिक पद है। निर्वाचन का प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी बहुमत से चुनाव के बाद देता है। त्याग पत्र उससे उच्च पद के अधिकारी को सादे कागज पर नियमानुसार देते है। स्वीकृति उपरान्त राजपत्र में प्रकाशन और फिर से उस पद का चुनाव होता है।
इस त्याग पत्र में संगठन के जिला अध्यक्ष को दिया गया है। नियमानुसार गलत है। कानूनी रूप से सरल उदाहरण से समझे जैसे की आप के घर में चोरी होती है तो नियम से सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट होती है। बाद में पुलिस नियम से कार्यवाही करती है। अगर आप जानकर पोस्ट आफिस में या पार्टी, राजनीती के संगठन में सुचना देगे और न्याय की आशा लगाए तो क्या होगा। ठीक उक्त में भी ये त्याग पत्र समाचार तो बन सकता है। स्वीकृत नही होगा। जय जय श्री राम
उक्त त्याग पत्र देखें 
 www.graminmedia.com

Wednesday, 26 September 2018

नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे का इस्तीफा, मैं नपाध्यक्ष के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हो सकती, इसलिए दिया इस्तीफा : उपाध्यक्ष

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


भाजपा की नगर पालिका परिषद  में ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के  बीच तालमेल  नहीं बैठ रहा है।  नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा की  कार्यप्रणाली पर  सवाल उठाते हुए  बुधवार को पद से इस्तीफा देने का  पत्र जिलाध्यक्ष बाबा माकोड़े को  भेजा। उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने बताया  वह इंदिरागांधी वार्ड से पार्षद हैं।  उनके वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं। नपा कार्यालय  में महिला जनप्रतिनिधि के बैठने के  लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नपाध्यक्ष उनके खिलाफ नपा के कर्मचारी से झूठी शिकायत करा चुके हैं। नपा  की बैठक में भी उन्हें बुलाया नहीं  जाता। वर्ष 2009 में उन्होंने भाजपा  उम्मीदवार बतौर नपा अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था तभी से हेमंत  शर्मा राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रखते हैं। उपाध्यक्ष पद से हटाने कई बार  कोशिश कर चुके हैं।  रेखा शिवहरे ने कहा वह  नपाध्यक्ष और सीएमओ राहुल शर्मा द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार में शामिल  नहीं हो सकती हैं और न ही भ्रष्टाचार  होते हुए देख सकतीं। भ्रष्टाचार के  संबंध में सांसद, विधायक और  संगठन मंत्री को भी शिकायत की  थी। कलेक्टर से भी शिकायत  की, लेकिन अभी तक निराकरण  नहीं हुआ। इन सभी कारणों के  चलते वह अपना इस्तीफा पार्षद और  उपाध्यक्ष पद से संगठन के माध्यम  से दे रही हैं।

नपाध्यक्ष ने कहा छवि  धूमिल करने की कोशिश   

नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे द्वारा   लगाए गए आरोपों और इस्तीफे के   संबंध में नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा से  प्रतिक्रिया ली तो नपाध्यक्ष ने कहा   उपाध्यक्ष द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार   सहित अन्य आरोप निराधार हैं।   परिषद नगर में विकास कार्य  कर रही है। सभी पार्षदों के साथ   मिलकर विकास कार्य किए जा रहे  हैं। जिससे नगर में पार्टी की छवि  अच्छी बन रही है। इन सब कारणों   को देखते हुए उपाध्यक्ष आरोप लगा   रही हैं।




www.graminmedia.com

12 गाँवो के 200 किसान 50 लाख के मुआवजे के लिये 18 माह से परेशान

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



मुलताई विधान सभा के दर्जन भर ग्राम के लगभग 200 किसान 50 लाख की वृक्षो की मुआवजा राशि के लिये करीब 18 माह से बैतूल के सहारा ग्राम में स्थित पवार ग्रेड कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड बैतूल के कार्यलय के चक्कर काट कर परेशान हो रहे है। ग्रामीण मीडिया मुलताई को उक्त जानकारी ग्राम सालईढाना के पीड़ित किसान चन्द बरखेड़े ने बताया कि, उनके पिताजी के नाम के खेत काचरू पिता गोविन्द ग्राम सालईढाना खसरा नम्बर 673/3 में दिनांक 23 अगस्त 2017 वृक्षो की कटाई 400 के.वी. मोदा बैतूल विधुत लाईन टावर 412,419,480 आदि का इस किसान का करीब 1लाख 50 हजार मुआवजा राशि के लिये परेशान है।

ग्रामीण मीडिया ने इस बारे में जानकारी निकाली तो पता चला की, मुलताई विधान सभा के ग्राम कुंडई,बोथिया, बानूर,सनोली, हिराखापा, खड़ा आमला, चौथिया,बोरगांव,शेरगढ़,गाडरा, बिछुया, सालई ढाना के लगभग 200 किसानों का 50 लाख की राशि के लिये परेशान है । लाईन का काम पूरा हो चुका है। कोई अधिकारी और जनप्रतिनिघि इस में किसानों की मदद कर राशि प्राप्त करने में मदद नही कर रहा है। ग्रामीण मीडिया के मार्ग दर्शन में आंदोलन,प्रदर्शन और आखिर में मुआवजा के लिये कोर्ट।
 www.graminmedia.com

मुलताई विधायक देशमुख के गृह किसान परेशान सोयाबीन की फसल बिगड़ी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई 

विधायक चन्द्रशेखर देशमुख के गृह ग्राम से किसानों ने ग्रामीण मीडिया से मदद और सलाह मांगी की हमारी सोयाबीन की फसल खराब ही गई है। मार्ग दर्शन दो।



मुलताई तहसील में बरसात की कमी के कारण हल्की भूमि की ढ़ालनुमा बर्री जमीनों की सोयाबीन का उत्पादन बड़े पैमाने में प्रभावित हुआ है। जिसके कारण क्षेत्र का बड़ी संख्या में किसान परेशान है। ग्रामीण मीडिया को इस प्रकार की जानकारी मिल रही है। हालत ये है कि , एक एकड़ में 5 किलोग्राम औसत उत्पादन भी नही होगा। जो सामान्य तौर पर प्रति एकड़ 300 से 400 किलोग्राम होता था । कारण समय से बरसात न होने से फूल और फल वाली अवस्था में पानी अभाव में फसल का सुखना कहि तो इस कारण से अफलन, कहि पूर्ण रूप से पौधे का अपरिपक्क्व अव्यस्था में सुखना।
ग्रामीण मीडिया को अनुसूचित जाति के युवा किसान बाबूराव खातरकर ने जानकारी में बताया कि, उनकी 5 एकड़ की सोयाबीन की फसल में 50 किलो उत्पादन भी नही होगा। खेत उनकी माता बेवा सकू पति स्व.दयाराम ग्राम सिरडी पटवारी हल्का 99 बायगाव खसरा 175/1,177/2 रकबा 3.411 हे. में से 5 एकड़ में 335 नम्बर की सोयाबीन लगाई थी। आधे से अधिक सुख गई और बाकी में फली नही आई है। फसल का बीमा है। बैक आफ महाराष्ट्र मासोद शाखा से।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की किसानों को सलाह है कि, इस प्रकार की विपरीत हालत में गलत कदम न उठाए। फसल की लिखित सूचना, पटवारी,कोटवार,तहसीलदार और सम्बधित बैंक से बीमा कम्पनी को दे। मौका फोटो,पंचनामा आवेदन दो प्रति में दे पावती जरूर ले। साथ में आवक नम्बर भी। जिनका बीमा नही है वे तहसील दर को आरबीसी 6 (4) में मुआवजा के तहत दे। संगठित हो करके दे। विशेष ग्राम सभा का आपातकालीन सत्र बुलाय नियम है। प्रस्ताव पारित करके दे। फसल कटाई प्रयोग के समय रहे। वीडियो ग्राफी करे। साथ में अनावरी जाने। ग्रामीण मीडिया आपके साथ है।
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें