बैतूल जिले की भैसदेही तहसील में पहाड़ी क्षेत्रों में पवन चक्किओ के माध्यम से विधुत उत्पादन का कार्य हो रहा है। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की देखे मैदानी रिपोर्ट।
हतनापुर निवासी एक नवविवाहिता ने अपने पति और सास के दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थखाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 5 अक्टूबर को हतनापुर निवासी भारती परिहार ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया था। एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला के प्रकरण की जांच के दौरान मृतिका के पिता उपास्या पाठे, मां गीता बाई पाठे, बहन सोनाली पाठे और मामा इमरत हिंगवे के बयान लिए। जांच में खुलासा हुआ भारती का विवाह 8 मई 2018 को सोनू परिहार के साथ हुआ था। विवाह के बाद से पति सोनू और सास कमला बाई दहेज में सोने की चेन, अंगूठी और रुपए लाने की मांग को लेकर भारती को परेशान करने लगे। 4 अक्टूबर को भारती ने रिश्ते के भाई नीलेश को मोबाइल फोन पर बताया था मेरे मम्मी-पापा को बता देना पति और सास प्रताड़ित कर रहे हैं। दूसरे दिन भारती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रकरण की विवेचना के उपरांत पुलिस ने सोनू और कमला बाई के खिलाफ दहेज हत्या के साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया www.graminmedia.com
शुक्रवार रात उड़दन गांव के एक खेत में भूखा बाघ घुस आया। खेत में बनी छपरी से बंधे मवेशी को खींचकर गन्नाबाड़ी में ले जाकर खाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला यहां पहुंचा और सर्चिंग शुरू की। बाघ के स्पष्ट पगमार्क भी खेत में मिले। शुक्रवार रात लगभग 9 बजे रामकिशोर साहू उड़दन के खेत में खाना खाकर सोने के लिए बिस्तर लगा रहे थे। उसी समय गुर्राने और बछड़े के रंभाने का शोर सुनकर वे टार्च जलाकर उस तरफ गए तो बाघ बछड़े को खींचकर गन्नाबाड़ी में ले जाता दिखा। गन्नाबाड़ी में टार्च की रोशनी डालने पर बाघ गुर्राने लगा। खतरे को देखकर 65 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशोर पैदल मदद के लिए उड़दन बस्ती में गए। लगभग आधा किलोमीटर तक पैदल चलकर उन्होंने लखन यादव समेत गांव के अन्य लोगों को पूरी बात बताई। ग्रामीणों ने वन अमले को सूचना दी और लगभग 50 लोग बताई जगह पर पहुंचे। यहां 3 घंटे तक बाघ का मूवमेंट गन्नाबाड़ी में दिखता रहा। लगभग 1 बजे गन्नाबाड़ी हिलना बंद हो गई और बाघ एनएच 69 के दूसरे ओर उड़दन से सटे जंगलों में चला गया। शनिवार शाम तक चली सर्चिंग के बाद वन अमले को धाराखोह में बाघ के होने की जानकारी मिली। खेत में था काली मिट्टी का दलदल, किनारे पर कतार से मिले पगमार्क सुबह वनरक्षक बलराम इरपाचे और केएल धुर्वे ने खेत में पगमार्क तलाशे। खेत में दलदली मिट्टी के कारण बाघ किनारे पर चला था। खेत की मेढ़ से सटे पगमार्क मिले। इन जगहों पर लकड़ी के खूंटे लगाए थ
प्रभातपट्टन मार्ग पर ग्राम चौथिया के पास सोयाबीन आइल मिल के सामने गुरुवार रात को दो बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर घायल हो गए। गुरुवार रात 11.30 बजे के आस-पास खापा उमरिया निवासी कमलेश धुर्वे रिश्तेदार नीलू धुर्वे के साथ बाइक से प्रभातपट्टन से वापस गांव जा रहा था। सोयाबीन आइल मिल के पास मोड़ में सामने से बाइक से आ रहे मंगोनाखुर्द निवासी रूपेश गणेशे की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद तीनों मार्ग के किनारे गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने सड़क किनारे बाइक को क्षतिग्रस्त और घायलों को देखा तो इसकी सूचना डायल 100 को दी। डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने कमलेश धुर्वे को मृत घोषित कर दिया। रूपेश गणेशे के सिर और पैर में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया। नीलू को कमर के पास चोट आई है।
मुलताई सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सेलगांव में रिश्तेदारों को दीपावली की बधाई देने गए युवक की उसके ही मौसेरे भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी। घटना के बाद तीनों आरोपी भाई फरार हो गए। पुलिस तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। बोरगांव निवासी उमेश पिता हरिराम साहू (28) 8 नवंबर को दीपावली की शुभकामनाएं देने रिश्तेदारी में सेलगांव गया था। इस दौरान खेत के पास उसे मौसेरे भाई धर्मराज उर्फ धरमू पिता पन्ना साहू, युवराज पिता पन्ना साहू और उमेश पिता पन्ना साहू मिल गए। तीनों भाइयों और उमेश के परिवार के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर तीनों भाइयों ने उमेश के साथ विवाद कर उमेश के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उमेश जमीन पर गिर गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसे पत्थरों से मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद तीनों भाई फरार हो गए। ग्रामीणों ने उमेश की हत्या की सूचना उसके पिता हरिराम को दी। सूचना पर हरिराम सेलगांव पहुंचा तो पुत्र उमेश मृत अवस्था में पड़ा मिला। हरिराम की सूचना पर पुलिस ने धर्मराज, युवराज और जगन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
पवित्र नगरी में खेल मैदान,सड़को के किनारे, गली-गली में शराब के खली बोतलों का बोल बोल बाला। आज 10 नवम्बर 2018 स्थान राजीव गांघी वार्ड फोरलेन के चोहराहे पर सील पैक बोतल के ढक्कन में छेद करके बोतल खाली है। सड़क दुर्घटना में शराब मुख्य कारण।28 तारीख को है मतदान । जागमत दाता अब तेरी बारी आई। किसकी कीमत पर किसका विकास। पवित्र नगर में इतनी सारी दारू सड़को पर कहा से आई। जांच की मांग।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई, ने परिवहन विभाग चौकी से 2 किलोमीटर की दूरी से ओवर लोडिंग वाहन शासन को चकमा देकर भाग जाते है। सरकार ने इस व्यवस्था को रोकने के लिए करोड़ो ऱु के चेक पोस्ट बनाए। प्रति टन ओवर लोडिंग की दरें देखे। मुलताई से साईंखेड़ा जोड़ से फोरलेन और ससुन्दरा से मुलताई फोरलेन पर चैक पोस्ट बचा करके आते है। सीमेंट,लोहा,रेत,खाद,परचून आदि जो बिना बिल और ओवरलोड होते है। इसी व्यबस्था को रोकने को ये आधुनिक तोल काटे सरकार ने बनाए थे।