ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 19 January 2019

अलग अलग जगह मिले दो शव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

4 दिनों से लापता ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला 
भैंसदेही| रामघाटी के पास शनिवार को श्रवण विश्वकर्मा के खेत में लगे नीम के पेड़ से चिचढाना निवासी तुलसीराम वाड़िवा का रस्सी से लटका शव मिला। तुलसीराम के साले शोभाराम उइके ने बताया जीजा बुधवार से घर से लापता थे और मानसिक रूप से परेशान थे। ग्रामीणों ने उसका शव लटका हुआ देखा तो इसकी जानकारी टीआई को दी।

मिला बालक का शव
सारनी| सतपुड़ा पावर प्लांट से निकली कैनाल में नहाने गए बालक का शव दूसरे दिन 94 कैनाल के पास डैम में मिला। राजा अतुलकर (12) नहाने गया था। इसके बाद उसका पता नहीं लग सका था। शुक्रवार को रात होने के कारण उसे ढूंढने काम राेका गया था। सुबह उसका शव 94 कैनाल के पास डैम में तैरता हुआ दिखाई दिया। बालक के कपड़े कैनाल के घाट पर ही पड़े थे। बताया जा रहा है बालक की माता घरों में काम कर गुजर, बसर करती है। बालक अक्सर डैम की कैनाल में नहाने जाया करता था। शनिवार दोपहर में पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। 

 www.graminmedia.com

मुलताई बैतूल रोड पर कार बाइक भिड़ंत 2 घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई

बैतूल रोड पर शनिवार शाम को कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। करपा निवासी गोलू पिता रामसिंह बुआड़े बाइक से अखिलेश पिता धरमू चौधरी के साथ मुलताई आया था। शाम को दोनों बैतूल रोड क्षेत्र में एलआईसी कार्यालय की ओर से बस स्टैंड की ओर आ रहे थे। इस दौरान होंडा शोरूम के पास वाली गली से कार अचानक रोड पर आ गई। कार की टक्कर से बाइक सवार गोलू और अखिलेश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। भगतसिंह वार्ड के पार्षद उमेश बेलदार ने दोनों घायलों को सड़क पर पड़ा देखा तो अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में गोलू के पैर और अखिलेश के कमर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया है। 

 www.graminmedia.com

मुलताई छात्रा से छेड़छाड़, मामला थाने पहुंचा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई

थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। वहीं युवक ने छात्रा, उसके पिता और भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने पुलिस को बताया शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने पर साइकिल से घर जा रही थी। रास्ते में सुमित पंवार मिला और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाने पर सुमित भाग गया। पुलिस ने सुमित पवार के खिलाफ छेड़छाड़ करने के साथ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं सुमित ने पुलिस को बताया वह छात्रा से पहले से परिचित है। मोबाइल पर बात भी होती है। शुक्रवार शाम वह प्रभातपट्टन से लौट रहा था। इस दौरान छात्रा किसी लड़के से बात करते हुए दिखी तो उसे मना किया। शाम को चाचा के साथ छात्रा के घर पहुंचा। पुलिस ने छात्रा, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। 

 www.graminmedia.com

Friday, 18 January 2019

मुलताई में आदिवासी महिला का एटीएम बदल करके 52 हजार निकाले

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई में फिर गई एटीएम में ठगी की वारदात, आदिवासी महिला हुई शिकार श्रीमती मुन्नीबाई धुर्वे निवासी घटपिपरिया वर्तमान में शासकीय स्कूल पाराड़सिंगा में अनुकम्पा नियुक्ति में भृत्य के पद पर है।दिनांक 9 जनवरी को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच मुलताई बस स्टेंड के समाने शाहिद किसान स्तम्भ के पास के एटीएम से एक युवक ने महिला से एटीएम बदल करके 9 जनवरी को चार बार मे 52 हजार 346 ऱु निकाले एक लेन देन में 19 हजार 300 ऱु खाते में ट्रांसवर हुए। 
उक्त प्रकरण में आदिवासी महिला ने थाना मुलताई को 15 जनवरी 2019 को की। घटना 9 जनवरी की है। महिला दुबारा जब रुपए निकालने गई तब पता लगा।
www.graminmedia.com

जिलास्तरीय गोपाल पुरुस्कार में अधिकांश इनाम मुलताई विधान सभा मे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई के पशुपालन में जिले में गोपाल पुरुस्कार योजना में पहला इनाम पाया।
ये गाय को आँख से दिखाई नही देता है। विकास खण्ड में भी ये पहले स्थान पर आई थी। 10 हजार का इनाम मिला और जिले में 50 हजार का अब ये गाय प्रदेश स्तर पर भाग लेंगी। मुलताई विकास खण्ड के ग्राम डोब की देशी नस्ल की गाय है। 
इस साल इस प्रतियोगिता में अधिकांश इनाम गाय और भैंस के मुलताई विधान सभा के  पशु पालकों ने जीते है। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने सभी पशुपालको की जानकारी जिला पशुपालन विभाग से पाना कि कोशिश की पर लंबे समय बाद भी जानकारी न मिलने से अधूरी जानकारी दे रहे है। बैतूल में ये प्रतियोगिता हुई थी। बैतूल विधायक ने इनाम वितरण किये थे। ग्रामीण मीडिया की ओर से सभी पशुपालकों को बधाई और शुभकामनाएं।
 www.graminmedia.com

एएसपी के नाम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 जनवरी को मुलताई के पेट्रोल पंप संचालक सुखबीर सिंह पिता हरदयाल सिंह ने की थी रिपोर्ट

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

इन आरोपियों में भवानी पिता सवाई सिंह उम्र 20 साल निवासी व्यास कॉलोनी, बीरबल पिता भीकाराम सोलंकी उम्र 24 साल निवासी तेजपुरा, प्रेम सिंह पिता राम सिंह चौहान उम्र 21 साल निवासी ग्राम खीरसर, नरपत पिता सोमप्रकाश उम्र 20 साल निवासी लूनकरण शामिल हैं। यह सभी राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा राजस्थान के नागौर जिले के ग्राम भाकरोद का रहने वाला विक्रम पिता समीर सिंह उम्र 20 साल भी इन आरोपियों में शामिल है। यह सभी आरोपी मुख्य सरगना श्रवण सिंह और संपत सिंह के निर्देशन में यह ठगी का काम करते थे।
बैतूल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नाम से ठगी करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 3 जनवरी को मुलताई के पेट्रोल पंप संचालक सुखबीर सिंह पिता हरदयाल सिंह के पास के पास एक सिपाही पहुंचा और उसने कहा कि एडिशनल एसपी आरएस मिश्रा आपसे बात करना चाहते हैं। पेट्रोल पंप संचालक ने जब उनसे बात कि तो बताया गया कि मैं एएसपी बोल रहा हूं और तुम मेरे अकाउंट में रुपए जमा कर दो। इसके बाद तुम्हारे अकाउंट में पैसे वापस जमा कर दिए जाएंगे। इस तरह का फोन सुखबीर सिंह के पास आया और उन्होंने मोबाइल के टू कालर में फोन करने वाले व्यक्ति का नाम एसपी पढ़ने के बाद 60 हजार रूपए बताए गए खाते में जमा कर दिए।
इसी तरह इन ठगों की बातों में आकर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल संचालक राकेश भार्मा ने 20 हजार रूपए और साईंखेड़ा थाने के अंतर्गत दूसरे पेट्रोल पंप संचालक योगेंद्र पिता कृष्ण कुमार देशमुख ने 50 हजार बताए गए खाते में जमा कर दिए।
इस तरह 1लाख 30 हजार रूपए आरोपी ने अपने खाते में जमा करवा लिए।
जब पेट्रोल संचालकों के खाते में पैसे वापस नहीं आए तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। बैतूल एएसपी आरएस मिश्रा ने किसी तरह से इन पेट्रोलपंप संचालकों से बात करने से साफ इनकार किया। इसके बाद सभी को पता लगा यह सुनिश्चित सुनियोजित ठगी का मामला है। ठगी की इस सनसनीखेज वारदात के बाद एएसपी आरएस मिश्रा ने एक टीम बनाकर इसकी पतासाजी शुरू की।
बैतूल में नए आए एसपी के कार्तिकेयन ने भी आते ही ठगी की इस वारदात का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
आखिरकार पता चला कि ठगी का मुख्य सरगना श्रवण सिंह और संपत सिंह दोनों राजस्थान के बीकानेर जेल में बंद है। इनके ऊपर हत्या का मामला दर्ज है। यह दोनों जेल से ही इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।
बैंक डिटेल से आरोपियों के बैंक खाते और मोबाइल नंबर आदि का पता चला। 
  
 www.graminmedia.com

मुलताई पेट्रोल पंप ठगी :बैतूल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नाम से ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 3 जनवरी को मुलताई के पेट्रोल पंप संचालक सुखबीर सिंह पिता हरदयाल सिंह के पास के पास एक सिपाही पहुंचा और उसने कहा कि एडिशनल एसपी आरएस मिश्रा आपसे बात करना चाहते हैं। पेट्रोल पंप संचालक ने जब उनसे बात कि तो बताया गया कि मैं एएसपी बोल रहा हूं और तुम मेरे अकाउंट में रुपए जमा कर दो। इसके बाद तुम्हारे अकाउंट में पैसे वापस जमा कर दिए जाएंगे। इस तरह का फोन सुखबीर सिंह के पास आया और उन्होंने मोबाइल के टू कालर में फोन करने वाले व्यक्ति का नाम एसपी पढ़ने के बाद 60 हजार रूपए बताए गए खाते में जमा कर दिए।
इसी तरह इन ठगों की बातों में आकर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल संचालक राकेश भार्मा ने 20 हजार रूपए और साईंखेड़ा थाने के अंतर्गत दूसरे पेट्रोल पंप संचालक योगेंद्र पिता कृष्ण कुमार देशमुख ने 50 हजार बताए गए खाते में जमा कर दिए।
इस तरह 1लाख 30 हजार रूपए आरोपी ने अपने खाते में जमा करवा लिए।
जब पेट्रोल संचालकों के खाते में पैसे वापस नहीं आए तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। बैतूल एएसपी आरएस मिश्रा ने किसी तरह से इन पेट्रोलपंप संचालकों से बात करने से साफ इनकार किया। इसके बाद सभी को पता लगा यह सुनिश्चित सुनियोजित ठगी का मामला है। ठगी की इस सनसनीखेज वारदात के बाद एएसपी आरएस मिश्रा ने एक टीम बनाकर इसकी पतासाजी शुरू की।
बैतूल में नए आए एसपी के कार्तिकेयन ने भी आते ही ठगी की इस वारदात का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
आखिरकार पता चला कि ठगी का मुख्य सरगना श्रवण सिंह और संपत सिंह दोनों राजस्थान के बीकानेर जेल में बंद है। इनके ऊपर हत्या का मामला दर्ज है। यह दोनों जेल से ही इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।
बैंक डिटेल से आरोपियों के बैंक खाते और मोबाइल नंबर आदि का पता चला। बैतूल पुलिस की टीम बीकानेर राजस्थान जाकर पांच आरोपियों को पकड़ कर लाई। इनके कब्जे से 4 मोबाइल और ₹6100 जप्त किए गए।
इन आरोपियों में भवानी पिता सवाई सिंह उम्र 20 साल निवासी व्यास कॉलोनी, बीरबल पिता भीकाराम सोलंकी उम्र 24 साल निवासी तेजपुरा, प्रेम सिंह पिता राम सिंह चौहान उम्र 21 साल निवासी ग्राम खीरसर, नरपत पिता सोमप्रकाश उम्र 20 साल निवासी लूनकरण शामिल हैं। यह सभी राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा राजस्थान के नागौर जिले के ग्राम भाकरोद का रहने वाला विक्रम पिता समीर सिंह उम्र 20 साल भी इन आरोपियों में शामिल है। यह सभी आरोपी मुख्य सरगना श्रवण सिंह और संपत सिंह के निर्देशन में यह ठगी का काम करते थे।

बैतूल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरएस मिश्रा ने आज शुक्रवार को दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर रामस्नेही चौहान, दो एसआई ओएम फार्मा और राजेंद्र राजवंशी, एक एएसआई रणवीर सिंह राजपूत के अलावा सिपाही गजराज शैलेश और बलराम को पुरस्कृत किया जाएगा।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें