ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बनाकर वाट्स एप ग्रुप में पोस्ट करने वाले के खिलाफ एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने रिपोर्ट में बुरहानपुर निवासी पराग पर पर फोटो पोस्ट करने का संदेह जाहिर किया है। महिला ने पुलिस को बताया 13 सितंबर 2017 को उसके मोबाइल पर वाट्स एप ग्रुप बनने के संबंध में मैसेज आया था। जिस पर उसकी और उसके बच्चों की फोटो थी। फोटो के नीचे अश्लील शब्द लिखे हुए थे। ग्रुप में उसके परिजनों के साथ परिचित व्यक्तियों को भी जोड़ा गया था। इसके बाद उसे और उसके परिजनों को अलग-अलग मोबाइल नंबर से अज्ञात व्यक्ति फोन कर अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने लगा।
www.graminmedia.com
No comments:
Post a Comment