ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 8 December 2018

लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती का कुएं में मिला शव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल




माथनी गांव में शुक्रवार रात को  लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक  युवती का शव कुएं में मिला। युवती  के सिर पर गंभीर चोट के निशान  होने से मामला संदिग्ध है। युवती  के परिजनों ने प्रेमी पर प्रताड़ना का  आरोप लगाया है।  टीआई अनिल पुरोहित ने  बताया रातामाटी निवासी किरण कुमरे (19) गांव के गोपाल धुर्वे (20) के साथ छह माह से लिव  इन रिलेशन में खेत में बने मकान में  रहते थे। गोपाल ने बताया देर शाम  को हम लोग घर में आग ताप रहे  थे। इसी दौरान किरण ने कहा आप  धनिया लेकर आ जाओ मैं पानी  लेकर आती हूं। मैं धनिया लेने गया।  इसी दौरान किरण के कुएं में गिरने  की आवाज आई। किरण को बचाने  के लिए कुएं में उतरा उसे रस्सी से बांधा और ग्रामीणों को फोन  कर बुलाया। कुएं से निकालने पर  उसकी सांसे चल रही थी। बाइक से  जिला अस्पताल लाया जहां डॉक्टर  ने उसे मृत घोषित कर दिया।  गोपाल धुर्वे ने बताया किरण से दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा  था। जुलाई में दोनों घर से भागकर  नागपुर चले गए थे। अगस्त में  वापस गांव आए और दोनों बिना  शादी के साथ रह रहे थे। एक माह  पहले ही माथनी में प्रवीण पारधे के  खेत में बने मकान में रहने आए थे।

प्रताड़ना से तंग अाकर  दी जान : 

परिजन किरण के पिता बिसन कुमरे ने  बताया गोपाल अक्सर किरण के  साथ मारपीट करता था। दीपावली  के चार दिन पहले भी गोपाल ने  किरण के साथ मारपीट की थी। इस  कारण वह मायके आ गई थी। करीब  15 दिन बाद गोपाल उसे वापस ले  गया था। गोपाल किरण पर शक भी  करता था। प्रताड़ना से तंग आकर  उसने आत्महत्या की है। किरण की  मां अनिता कुमरे ने बताया किरण के  सिर में गंभीर चोट आई है। बेटी को  मारकर फेंकने का शक है।

पानी का लेंगे सैंपल ^

मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।  इसलिए मृतका के शरीर में मिले  पानी व कुएं के पानी का सैंपल लेंगे।  युवती की मौत कुएं में गिरने से हुई  है या सिर में चोट आने से इसकी  जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। अनिल कुमार पुरोहित, थाना  प्रभारी, कोतवाली
 www.graminmedia.com

No comments:

Post a Comment

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें