ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 18 March 2018

8, माह बाद है विधान सभा चुनाव मुलताई विधान सभा को जाने

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई ग्रामीण मीडिया की नई पहल प्रजातंत्र की मजबूती के लिए हर ग्राम एवं शहरी मतदाता को विधान सभा,विधान सभा के प्रत्याक्षीओ, विधायक निधि का वितरण,प्रश्न  एवं उत्तर पांच साल में हमने क्या पाया और क्या खोया और क्या पाया।   पूरे वेतन वाले वर्तमान विधायक और आधे वेतन वाले पूर्व विधायकों  के बारे में जाने का हमारा सवैधानिक हक है , इसी कड़ी में पूर्व के चुनाव के बारे में जाने
पिछला चुनाव 25 नवम्बर 2013 को हुआ था।  मत गणना 8  दिसम्बर 2013 को कुल मतदान हुआ था  , 1 लाख 50 हजार  627 मतों का।  इसमें कुल मत पत्र पर 10 प्रत्याशी थे।  09 प्रत्याशी और 01 नोटा। इस में भाजपा के चंद्रशेखर देखमुख को  56 % मत और कांग्रेस के सुखदेव पांसे को  34 . 84 %  मत मिले बाकी को 7 . 12 %  और नोटा को 1. 94 %  मिले थे। 
उरोक्त आकड़े देख करके अंदाज लगा सकते है की इस विधान सभा में दो ही राजनैतिक पार्टी का वर्चस्व था।  सपा के अनिल सोनी को  1 . 28 % याने की 1924 मत मिले थे।  आगे आपको इसके बारे में जानकारी मिलती रहेगी।  आप और क्या जनाना चाहते है प्रतिक्रिया दे।


 www.graminmedia.com

ग्रामीणों ने पुलिस की डायल हंड्रेड का घेराव कर बनाया बंधक

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|शाहपुर 



शाहपुर थाना इलाके के गांव सिलपटी में आज ग्रामीणों ने डायल हंड्रेड को घेरकर बंधक बना लिया।शाहपुर पुलिस को मौके पर बुलाने पर अड़े ग्रामीणों ने व्हीकल और उस पर सवार पुलिस कर्मियों को तब तक जाने नही दिया जब तक थाने से पुलिस बल नही पहुच गया। हालाकि पुलिस इसे बंधक बंनाने या रोके जाने से इनकार कर रही है।
दरअसल सिलपटी गांव में आज डालचंद वर्मा के घर सगाई का कार्यक्रम था। यहा गांव का है राजकुमार भी पहुच गया और उसने वहां आये मेहमानों से अभद्रता शुरू कर दी। इससे नाराज लोगों ने डायल हंड्रेड को काल कर बुलाया लेकिन डायल हंड्रेड न तो आरोपी को पकड़ सकी और न कोई कार्रवाई की।जिससे ग्रामीण नाराज हो गए औऱ उन्होंने डायल हंड्रेड को घेर लिया। ग्रामीण मौके पँर शाहपुर पुलिस को बुलाने पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस बल नही आ जाता वह डायल हंड्रेड को नही जाने देंगे।उस समय विकास वर्मा डायल हंड्रेड पर तैनात थे। बाद में सब इंस्पेक्टर कमलेश रघुवंशी,सीएल धुर्वे,एएसआई अजय भट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और उन्होंने युवक राजकुमार को हिरासत में लेकर थाने पहुचे।ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने डायल हंड्रेड का घेराव किया था।क्योंकि राजकुमार की शिकायत वे कई बार कर चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही।

इनका कहना है

डायल हंड्रेड के घेराव या बंधक जैसी कोई घटना नही हुई।इवेंट आया था इस पर वाहन भेजा गया था। ग्रामीणों ने वाहन को रुकने का जरूर बोला था।राजकुमार के खिलाफ पूर्व का कोई आवेदन नही।उसके खिलाफ 254,323,506 की कार्रवाई कर रहे।
राजेन्द्र धुर्वे टी आई शाहपुर

एफआरसी रोकी थी। ग्रामीण टी आई को बुलाने पर अड़े थे।
विकास वर्मा एफ आर सी 
मैं तो खाना खाने गया था।मैंने कोई अभद्रता नही की।
राजकुमार आरोपी


 www.graminmedia.com

फर्जी सांसद को श्रेय देना बंद करे सरकार: निमिष सरियाम

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे आदिवासी संगठन


बैतूल। आदिवासी युवा संगठन और मप्र आदिवासी विकास परिषद एवं जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने अपनी भूख हड़ताल के चौथे दिन आंदोलन को और उग्र करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे जितेन्द्र इवने ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छानबीन समिति के द्वारा सांसद को हटाए जाने के दिए गए निर्णय की प्रति को फाड़कर बैतूल जिला ही नही अपितु पूरे प्रदेश के आदिवासी समाज के साथ छलावा किया। 


भूख हड़ताल के चौथे दिन आदिवासी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने आदिवासियों के नेतृत्व को कमजोर करने का काम किया है।  9 साल से फर्जी आदिवासी को सांसद  बनाकर आदिवासी समाज ही नही अपितु अन्य समाज व पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता को धोखा दिया है। 

श्री इवने ने कहा कि विगत दिनों आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने आदिवासियों के हक और अधिकारों की ओर समरसता की बात कही। वहीं दूसरी ओर आदिवासियों के साथ हो रहे छलावे पर वह चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार व राज्य सरकार फर्जी तरीके से बनी सांसद ज्योति धुर्वे उर्फ ज्योति बिसेन(पंवार) को श्रेय दे रहे है। इससे यह प्रतीत होता है कि यह सरकार आदिवासी विरोधी है। भूख हड़ताल पर बैठे निमिष सरियाम ने कहा की सरकार फर्जी सांसद को श्रेय देकर जनता को गुमराह करना बंद करे। देशद्रोह के अपराधी का सहयोग करने वाले पर भी देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। 

रविवार धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मप्र आदिवासी विकास परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील करोचे, नरेंद्र वाडि़वा, राजेश कुमार धुर्वे, मुन्नालाल वाडि़वा, सुनील भलावी, सोनू वाहने, संतोष गव्हाड़े, महेश शाह उईके, संतोष मर्सकोले, कमल सिंह मर्सकोले, देवीराम ककोडिय़ा, रिंकू सक्सेना, संदीप धुर्वे, मनीष धुर्वे, शिव ककोडिय़ा, रामेश्वर उईके,  सुकलाल, अनिल कुबड़े, सोमनाथ भलावी, जस्सू धुर्वे, रुक्स धुर्वे, दीपक नामदेव, राजकुमार ककोडिय़ा, रेवाराम सलामे, मदनलाल धुर्वे, सुखराम उईके, सुनील सलामे, पंकज कवड़े शामिल थे।


www.graminmedia.com

Saturday, 17 March 2018

मुलताई तहसील के जैविक खेती और पशुपालन पर लिया 100 किसानो ने प्रशिक्षण

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|



मुलताई विकास और प्रभात पटट्न विकास खंड के करीब 100 किसानो ने आज मुख्यमंत्री खेत तीर्थ पर पहुंच करके कृषि प्रबंधन में पशुपालन , बिना मिट्टी के चारा उत्पादन, खेती को लाभ का रोजगार बनाने में आधुनिक कृषि तकनीक के  विषय पर राजेंद्र भार्गव ने सविस्तार जानकारी दी. 
 www.graminmedia.com

Friday, 16 March 2018

5 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई कैमरे में कैद, निलंबित

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल

3 घंटे तक चार कैमरामैन लगाकर बनाया रिश्वत लेने का वीडियो जिला मुख्यालय के हाल है बेहाल। 
सावधान हो जाओ रिश्वतखोर अब जनता जाग गई है। आम तौर पर पुलिस से डर भय धारा काम ज्यादा, एक पक्षीय कार्यवाही और फरार दिखा करके अनजान प्रकरण में चालान पेश कर देना। पूछताछ में परेशान करना। इस 

महिला एएसआई के रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाने के लिए फरियादी ने थाने के पास 4 कैमरे लगाए थे। एएसआई को रिश्वत देते हुए वीडियो बनाने के लिए 3 घंटे तक चार कैमरामैन तैनात रहे। फरियादी ने बताया थाने के पास चाय की दुकान पर एएसआई से मिलना तय हुआ। दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक सारी कार्रवाई चलती रही। एएसआई ने सारी कार्रवाई करने के बाद तौहीद को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई। इसके बाद महिला एएसआई ने शाम 6.15 बजे चाय की दुकान पर सौ-सौ रुपए के नोट की पांच हजार रुपए की रिश्वत ली। 


मारपीट के मामले के आरोपी को कोर्ट में पेश करने के नाम पर कोतवाली थाने की महिला एएसआई पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गईं। फरियादी ने महिला एएसआई को रिश्वत देते हुए वीडियो बनाकर एसपी से शिकायत की। एसपी डीआर तेनीवार ने महिला एएसआई ममता दीवान को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। 

शहर के शिवाजी वार्ड निवासी फरियादी अकील अहमद ने बताया मेरे साले तौहीद खान पर उसके साले की पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को तौहीद को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के नाम पर कोतवाली की महिला सेल में पदस्थ एएसआई ममता दीवान ने टीआई के नाम पर दस हजार रुपए की मांग की थी। मेरे द्वारा पांच हजार रुपए में बात तय हुई। शुक्रवार को महिला एएसआई द्वारा मुझसे पांच हजार रुपए की रिश्वत ली गई। जिसका वीडियो बनाकर एसपी से शिकायत की। 

 www.graminmedia.com

मुलताई सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं उनपर तत्काल कार्रवाई करने की मांग

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


विवेकानंद वार्ड निवासी साइकिल स्टोर संचालक जितेश साहू के आत्महत्या के प्रकरण की विश्वहिंदू परिषद, बजरंग दल और साहू समाज ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए रैली निकाली। विहिप और बजरंग दल के सदस्यों ने व्यापारी जितेश साहू द्वारा लिखे सुसाइड नोट में उल्लिखित नाम के युवकों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया। 
कार्यकर्ता पूनम साहू, महेंद्र साहू, गगन साहू, उपेंद्र पाठक, नितिन जैन, मोहन ढोमने सहित अन्य सदस्यों ने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए फव्वारा चौक से रैली निकाली। कार्यकर्ता प्रमुख मार्गों से नारेबाजी करते हुए एसडीओपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा 27 फरवरी को जितेश साहू ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जितेश साहू के कमरे से सुसाइड नोट मिले हैं। सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना देने वाले फारूख, प्रेम और वाजिद का नाम सामने आया है। मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। एसडीओपी ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विहिप और बजरंग दल उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए।

 www.graminmedia.com

चावल में जहर देकर के 3 मुर्गे और 2 मुर्गी मारी मामला पहुंचा पुलिस में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
आवेदन कर्ता ने जानकारी में बताया कि
ग्राम अमनी थाना  आमला मैं ग्राम अमनी रहती हूँ मजदूरी करती हूँ। शाम 6.00 बजे करीब की बात है मेरे मुर्गा मुर्गी घर के सामने घुम रहे थे तभी मेरे घर के सामने रहने वाली कलसा बाई ने पक्के हुए चावल मे जहरिली दवाई मिलाकर डाला दिये जिससे मेरे तीन मुर्गे एवं दो मुर्गीया ने जहरिले चावल खा लिये जिससे वह मर गये कलसा बाई ने जान बुझ कर चावल मे जहरिली दवाई मिलाकर चावल डाले जिससे मेरे तीन मुर्गे 2 मुर्गी किमती 2000 रू. के चावल खाने से मर गये घटना पूनम बबलू मुन्नीबाई तरूण ने देखी रिपोर्ट करती हूँ कार्यवाही की जावे । 
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें