ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 26 March 2018

जिला स्तरीय किसान समृद्धि मेले का आयोजन आज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल

27 एवं 28 मार्च को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जिला स्तरीय किसान समृद्धि मेले का आयोजन
        

# उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त आयोजन में कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूलबाजार में 2 दिवसीय किसान समृद्धि मेला का आयोजन।

# नींबू वर्गीय पौधों हेतु राष्ट्रीय स्तर के विषेषज्ञों द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन सत्र।

# नींबू वर्गीय फलों हेतु क्रेता-विक्रेता सम्मेलन।

# फल-फूल सब्जी मसालें एवं नवीनतम तकनीकों की प्रदर्शनी।

# किसान समृद्धि बाजार - कृषक अपने उत्पादों को पंजीयन कराकर अपने स्टाल की बुकिंग कर सीधे उपभोक्ता को अपना उत्पाद विक्रय कर सकते है।
                          *************************

उप संचालक उद्यान जिला बैतूल द्वारा बताया गया कि उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा दिनांक 27 एवं 28 मार्च 2018 को कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूलबाजार के समन्वय से कृषि विज्ञान केन्द्र, बैतूलबाजार परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान समृद्धि मेले का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मेले में उद्यानिकी एवं कृषि संबंधी उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जावेगा, जिससे जिले भर के किसान लाभान्वित होंगे। 

वर्तमान में कलेक्टर बैतूल के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा किसानों को मौसम्बी का ज्यूस बनाने वाली कंपनी से मूल्य अनुबंध कराकर मौसम्बी की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके लिये जिला स्तरीय किसान समृद्धि मेले में नींबूवर्गीय फसलों की खेती करने वाले किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों को नींबूवर्गीय फसलों की खेती संबंधी समस्त तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जावेगा। नींबू वर्गीय फलों हेतु क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन भी किया जावेगा जिसके माध्यम से कृषक एवं विक्रेता आपस में चर्चा कर भविष्य हेतु क्रय-विक्रय की संभावनाओं पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। 

किसान समृद्धि मेले में किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने हेतु किसान समृद्धि बाजार के रूप में सीधे उपभोक्ता को अपना उत्पाद विक्रय करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जावेगी। जिस हेतु इच्छुक कृषक अपना पंजीयन कराकर अपने उत्पाद की सीधी बिक्री हेतु अपना स्‍टॉल भी आरक्षित करा सकते हैं। उपभोक्ता भी सीधे कृषकों से उचित मूल्य पर उत्पाद खरीद कर कृषक की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकते हैं। 

2 दिवसीय मेले में जिले में उत्पादित उद्यानिकी की विभिन्न फसलों-फल-फूल, सब्जी, मसाले एवं उद्यानिकी की नवीनतम तकनीकों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जावेगी, जिसका लाभ जिले के किसान एवं आम जनता उठा सकते हैं। प्रदर्शनी हेतु कृषक 26 मार्च 2018 को सायं 4.00 बजे तक अपने-अपने प्रादर्श लाकर पंजीयन कराना सुनिश्‍चित करें। प्रदर्शनी में आये उत्कृष्ठ प्रादर्शो को पुरस्कृत भी किया जावेगा। 

किसान समृद्धि मेले में सहभागिता एवं स्टाल बुकिंग हेतु अधिक जानकारी के लिये कार्यालय उप संचालक उद्यान, कंपनी गार्डन परिसर, बस स्टैण्ड के पीछे, टिकारी, जिला बैतूल, कृषि विज्ञान केन्द्र, बैतूलबाजार एवं अपने-अपने विकासखण्ड के कार्यालय वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं।


नोट
*क्या आप सीधे किसानों से उत्पाद खरीद कर उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेंगे?*

क्या आप जानते हैं आप साप्ताहिक बाजार/गुजरी से जो सब्जी 40 रुपए किलो में खरीदते हैं उसकी कीमत किसान  को अधिकतर आधी भी नहीं मिल पाती है? किसानों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग जिला बैतूल द्वारा 27 एवं 28 मार्च 2018 को कृषि विज्ञान केंद्र, बैतूल बाजार में आयोजित 2 दिवसीय किसान समृद्धि मेले में *किसान समृद्धि बाजार* का शुभारंभ किया जाएगा। जिसके माध्यम से आप हमारे अन्नदाता किसान की मेहनत से उगाई गई फसलें एवं उत्पादित अन्य उत्पाद उनसे (वर्तमान में प्रचलित बाजार मूल्य से कम कीमत पर) सीधे खरीद कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। किसान समृद्धि बाजार में विक्रय हेतु कुछ उत्पाद एवं उनका मूल्य:

पत्तागोभी: 7 ₹/किलो
लहसुन: 35 ₹/किलो
चुकंदर: 20 ₹/किलो
मुनगा: 30 ₹/किलो

मशरूम: 40 ₹/पाव
मशरूम का अचार: 125 ₹/पाव

विभिन्न फसलों पर उत्पादित शहद
25 gm: 20₹
50 gm: 35₹
100 gm: 55₹
250 gm: 80₹
500 gm: 165₹
1000 gm: 300₹


मेले के पश्चात कार्यालय उप संचालक उद्यान, कम्पनी गार्डन, बैतूल परिसर में सप्ताह में 2 दिन *किसान समृद्धि बाजार* संचालित किया जायेगा, जिसके माध्यम से आम जनता कृषकों से सीधे उनके उत्पाद खरीदकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
                          *************************

(अगर उपरोक्त जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तथा खेती सम्बन्धी नवीन तकनीकों, योजनाओं एवं अन्य जानकारी व अपनी खेती सम्बन्धी समस्या का समाधान प्राप्त करने के इच्छुक हो तो हमसे जुड़ने के लिए दिये गए लिंक पर जाकर पेज को अवश्य like करें)
https://www.facebook.com/UdyanikiSandesh/?ti=as
                      www.graminmedia.com

सालबर्डी में बनेगा राम मंदिर, भूमिपूजन हुआ

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|सालबर्डी, मुलताई


आमतौर पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर के लिए सालबर्डी को जाना जाता है परंतु अबसे इस स्थान को राम मंदिर के लिए भी जाना जाएगा । मंदिर का निर्माण करवा रहे अमर   ठाकरे युवा मोर्चा प्रभात पट्टन के द्वारा बताया गया कि सालबर्डी में बननेें वाले राम मंदिर का भूमि का पूजन किया गया। इस मौके पर डॉ नन्दकिशोर भोयरे रमेश अधवार नीलेश लोखंडे एवमं सालबर्डी के समस्त ग्रामीण मौजूद रहे ।

 www.graminmedia.com

मुलताई में भव्य शोभा यात्रा में झूम कर नाचे राम भक्त

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

  रामनवमी के अवसर पर आज मुलताई में बस स्टेण्ड  दुर्गा मंदिर से पूरी साज सज्जा के साथ डोल नगाड़े डीजे के साथ भगवान राम की मूर्ति, हनुमान,राम, लखन,सीता माता पवन सूत हनुमान की झांकी के साथ नगर के जनप्रतिनिधी  की उपस्थित में चौक चौबंद पुलिस व्यवस्था के साथ शांति पूर्वक यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से निकली।  स्थान स्थान पर नगरवासिओ ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर युवाओ में बहुत अधिक जोश दिखाई दिया 
 www.graminmedia.com

Sunday, 25 March 2018

ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य झाकिया बनाकर मनाया राम जन्म

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल, मुलताई / वायगांव 



जिले में लगभग हर जगह  राम नवमी की धूम देखने को मिली|  प्रभात पटटन के वायगाव मे रामलीला मंडल द्वारा शुबह बाल कलाकारो द्वारा भगवान राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमान  जी गणेश जी  सहित  ऋषि वशिष्ठ  और  राजा दशरथ की भव्य  झाकिया  सजाई गई  और  ग्राम भ्रमण कर  समारोह का सुभारंभ हुआ और राम मंदिर परिसर मे पहुंचकर  सभी ने बडे धूमधाम से राम जन्म मनाया  समिति के दुर्गेश भोयरे ने बताया  कि प्रातःकाल से ही  लोगो मे  कार्यक्रम के प्रति स्नेह और  अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर  ग्राम की प्रत्येक गलियो से होकर गाजे बाजे के साथ  राजा दशरथ  ने  घुड़सवारी करते हुए  गाव भ्रमण किया  कार्यक्रम मे पुरा गांव  सहयोगी बना  और कार्यक्रम सम्पन्न हुआ 


 www.graminmedia.com

जान देने लगा दी कुँए में छलांग,लोगो ने बचा दी जान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आमला 

आमला।आज २५ मार्च को  सुबह आमला के रेलवे कॉलोनी में एक कुएं में एक युवक ने छलांग लगा कर आत्महत्या का किया प्रयास करने की कोशिश की।रेलवे कॉलोनी रहने वाले और आसपास के लोगो की सक्रियता से युवक को कुएं से बाहर निकाल लिया।लेकिन युवक घायल हो गया ।मौके पहुँची 100 डायल और आमला थाना प्रभारी सन्तोष चौहान पहुँचे,घायल को पहुचाया अस्पताल ।मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक निवासी मोरखा गांव का रहने वाला रितेश पिता किशोर मोरले 25 वर्ष कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था।बताया कि युवक पारिवाहिक के परेशान होकर छलांग लगाई है।घायल का एक बच्चा भी है।

www.graminmedia.com

अचानक आ गई ट्रेन ,बड़ा हादसा टला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आमला 




शनिवार शहर का बड़ा बाजार रहता है इस दिन ब्लाक से हजारों की संख्या में लोग आमला बाजार करने आते है जिस वजह से शहर में भीड़ अत्यधिक होती है वही शहर से एयरफोर्स में गुजरी रेल लाइन सड़क के बीचों बीच है जहाँ पर कभी भी ट्रेन का आगमन हो जाता है लेकिन सड़क पे फाटक नही होने के चलते आज शहर में बड़ा हादसा होते होते बच गया जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे के करीब एयरफोर्स से अचानक ट्रेन आ गई और रेल पटरी पर खड़ी सायकल को चपेट में ले लिया हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है लेकिन 2 से 3 सायकल ट्रेन की चपेट में आ गई जिस वजह से ट्रेन को लगभग 2 घंटे रुकना पड़ा लोगो ने जब पटरी से सायकले हटाई उसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी गौरतलब होगा कि एयरफोर्स में ट्रेन का कभी भी आना जाना हो जाता है और देखने मे आया है बाजार के दिन ट्रेन अक्सर आ जाया करती है आस पास के छेत्रों से आने वाले ग्रामीण शहर में पार्किंग व्यवस्था नही होने के चलते अपनी सोहलियात के हिसाब से वहा सायकल खड़ी कर दिया करते है वही मौके पर किसी भी नागरिक के नही रहने से बड़ा हादसा होने से टल गया ।

www.graminmedia.com

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

मानेकर पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल 


बैतूल ।। हेमंत पवार ।।


आज एक ट्रक ने बाईक सवार को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक की बाईक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई तो वही महिला के पति गंभीर घायल हुए है । गम्भीर रूप से घायल गुलाबराव पिता गणपत राव 65 वर्ष निवासी टिकारी एवं उनकी पत्नी सकूँन बाई कनाठे है । यह घटना चेतराम मानकर के पेट्रोल पम्प के सामने हुई है । पति पत्नी दोनों राधास्वामी सत्संग व्यास गए थे । बताया जा रहा है कि पति पत्नी राधास्वामी आश्रम से सत्संग सुन कर लौट रहे थे जिन्हें अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमे जिसे कुचलकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । वही गुलाब कनाठे की हालत नाजुक है जिसे108 की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया हालात गंभीर होने पर गुलाब को तुरंत  नागपुर रैफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना की सूचनस मिलते ही 108 से स्टाफ योगेश पवार, गुलाब माकोड़े ओर दुर्गेश ने मौके पर पहुच दोनों को जिला अस्पताल लाया ।



| www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें