ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 10 July 2018

छात्रों को किराए में 50% छूट नहीं देने पर परमिट होगा निरस्त

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में आसपास गांव के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। गांव से स्कूल की दूरी अधिक होने से छात्र-छात्राओं को बस का ही सहारा रहता है। ऐसे में बस ड्राइवर और कंडेक्टर कई बार छात्र-छात्राओं को बस में बैठाने से इनकार कर देते हैं। जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। 
पिछले दिनों सावंगी जोड़ कॉलोनी में रहने वाले छात्र-छात्राओं ने बसों में नहीं बैठाए जाने की समस्या से जनपद पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े से शिकायत की थी। जनपद सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम और कलेक्टर से की थी। इसके बाद एसडीएम ने बस संचालकों के लिए आदेश जारी किए हैं। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को 50 प्रतिशत टिकट में छूट के साथ स्कूल के निकटतम स्टॉप से उनके ग्राम के निकटतम बस स्टॉप तक (परमिट के आधार पर) छोड़ने के निर्देश दिए हैं। छात्र-छात्राओं को किराए में छूट और बसों में नहीं बैठाए जाने की शिकायत आने पर परमिट समाप्त करने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

 www.graminmedia.com

मुलताई ट्रक ने कुचला महिला का सर, मौके पर मौत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मोटरसाइकिल सवार महिला को आयशर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत


मुलताई

नगर से होकर गुजरने वाले भैसदेही मार्ग पर ग्राम मासोद के पास आयशर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी अनुसार कला पति लखंन साहू उम्र 55 साल मोटरसाइकिल पर सीताराम के साथ बेठकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिसनूर की ओर से आ  रहेआयशर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ट्रक महिला के सिर पर से गुजर गया जिससे उसका सिर बुरी तरह पिचक गया। घटना के बाद डायल 100 से महिला के सब को मुलताई अस्पताल लाया गया।


 www.graminmedia.com

40 लाख रु. के घोटाले बाजो की जांच मुलताई पुलिस कर रही है

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई में मेडिकल में प्रवेश के नाम पर 40 लाख का ठगी का मामला प्रकाश में आया है।मुलताई पुलिस कर रही है , जांच सही पाई जाती है, तो आरोपी होंगे सलाखों के पीछे 



 www.graminmedia.com

लकड़ी चोरों की जमकर पिटाई, शिकायत दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

लकड़ी चोरो को रेंजर समेत वनकर्मियों ने जमकर पीटा,पीड़ित पहुंचे एसपी के पास की शिकायत
 
 
बैतूल ।पश्चिम वनमंडल की सांवलीगढ़ रेंज के रेंजर ओर वनकर्मियों ने मिलकर जंगल से लकड़ी चोरी कर ला रहे दो ग्रमीणों की जमकर धुनाई करदी ।जिसमे दोनों को हाथ पैर और पीठ में चोटे आई है ।पीडितो ने आज इसकी लिखित शिकायत एसपी से कर रेंजर ओर वनकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है ।
  प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज जिला मुख्यालय पर सांवली गढ़ निवासी नान्हू ओर  कमल यादव ने एक लिखित शिकायत कर रेंजर एच एस मीना ओर वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है ।दोनों आवेदको ने एसपी को शिकायत में बताया कि वह दोनों अपने अपने घरों में थे जहां से उठाकर चुना गोसाईं जोड़ पर जमकर मारपीट की गई है ।इधर सांवलीगढ़ रेंज के रेंजर एच एस मीणा के मुताबिक वह डिप्टी रेंजर गोविंद राव घोड़की, नाकेदार प्रेम कुमार सरियाम कल रात्रि गस्ती पर निकले थे रात्रि लगभग ढाई बजे चुना गोसाई बीट के जंगल से 5 लकड़ी चोर आते दिखाई दिए ।जिन्हें स्टाफ ने रोका तो तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए जबकि नान्हू ओर कमल को पकड़ कर उनके कब्जे से 0.277 घन मीटर के गोल लट्ठे बरामद किए है ।दोनों आरोपियों पर वन अपराध दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया था जहाँ से दोनों को जमानत मिलगई ।रेंजर श्री मीना के मुताबिक यदि हमने मार पीट की थी तो दोनों आरोपी न्यायालय में हमारे खिलाफ बोलते लेकिन दोनों नही बोला ।मारपीट कहा हुई यह हमें नही मालूम ।


 www.graminmedia.com

बिना धन के वृक्ष लगाने की विधि, अन्य उपयोगी जानकारी , वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
आज दो वीडियो के माध्यम से हम आपको बताएंगे वृक्षों से संबंधित जानकारी

पहला वीडियो
बिना धन के वृक्ष लगाना


दूसरा वीडियो
बीजू पौधे लगाने की विधि


 www.graminmedia.com

मंदबुद्धि नाबालिग से हुआ दुराचार गर्भवती हुई

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



बैतूल ।बीजादेही थाना क्षेत्र में आज घटी घटना ने लोगों का दिल दहला दिया है ।घटना में पुलिस तफ्तीश में जुट गई है ।फिलहाल कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक   बीजादेही थाने के ग्राम पटालदा में एक मंदबुद्धि नाबलिग के साथ दुराचार होने की घटना आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पता लगा ।कार्यकर्ता के मुताबिक यह नाबिलग मंदबुद्धि उनकी आंगनवाड़ी में मिलने वाला पोषण आहार लेने आती है ।उन्हें उसके पेट का आकर बढ़ा देख कर कुछ शंका हुई तो कार्यकर्ता ने उससे पूछ लिया ।कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी परिवार को देकर बेजदेही थाने में मामला दर्ज करने की सलाह दी ।परिजनों ने इनकी शिकायत थाने में की है ।




 www.graminmedia.com

नाबालिक बालिका की मिली जंगल मे लाश

ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।।बीजादेह




बैतूल ।बीजादेही थाना  क्षेत्र के टिमरनी गांव की नाबिलग की लाश जंगल मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।पुलिस को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची बीजादेही पुलिस ने नाबिलग की पहचान के लिए लोगों को बुलाया था ।सूत्र बताते है कि बीजादेही थाने की टिमरनी गांव के कमलेश की बेटी बताई जा रही जो कि 12वी कक्षा में पढ़ती है। बीजादेही पुलिस मौके पर मां को भी शिनाख्त के लिए ले गई थी लेकिन लड़की की पहचान नही हो पाई  ।इसके बाद बीजादेहि पुलिस ने शिनाख्त के लिए शाहपुर में पढ़ रही उस्की छोटी बहन को भी घटना स्थल पर बुलाया था ।यह नाबलिग आदिवासी छात्रा 5 दिनों से लापता थी ।हालांकि बीजादेही पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है ।पुलिस का कहना है कि अभी हम दोनों ही मामलों की जांच कर रहे है ।
www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें