ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 31 January 2019

आज के प्रमुख समाचार दिनांक 31 जनवरी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता  

जय किसान फसल ऋण माफी योजना में शिकायतों के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
बैतूल, 31 जनवरी 2019
जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत सहकारी बैंक/सहकारी समितियों एवं अन्य बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए फसल ऋण की सूचियां संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रकाशित कर कृषि ऋण की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। जिले के कतिपय किसानों द्वारा शिकायतें प्राप्त हो रही है कि प्रकाशित सूची में उनके द्वारा ऋण प्राप्त नहीं किया गया है अथवा दर्शाए गए ऋण की राशि में अंतर प्रतीत हो रहा है। ऐसी शिकायतों के निराकरण के लिए उपायुक्त सहकारिता बैतूल के कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07141-234466 है एवं ई-मेल drcoop.btl@mp.gov.in है। शिकायतों के पंजीयन के लिए राज्य स्तर पर कार्यालय आयुक्त सहकारिता मध्य विंध्याचल भवन भोपाल में भी कंट्रोल रूम का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0755-2551236 एवं ई-मेल rcs.mp.bhopal@mp.gov.in है।
उप संचालक कृषि श्री केएस खपेडिय़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम के प्रभारी अंकेक्षण अधिकारी श्री कीर्ति कुमार शिव को बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9425818960 है। कंट्रोल रूम में सहायक अधिकारी के रूप में तैनात किए गए सहायक ग्रेड-1 श्री एलएन प्रधान का मोबाइल 9926434649 है। सहायक ग्रेड-3 श्री कमलेश सलाम का मोबाइल नंबर 9755006272, श्री कैलाश पंवार का मोबाइल नंबर 9424480565 एवं श्री राजू धुर्वे का मोबाइल नंबर 8269443995 है। कंट्रोल रूम प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक क्रियाशील रहेगा। 
गठित दल द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत प्राप्त सभी शिकायतों को विकासखण्ड/तहसील स्तर पर गठित जांच दल को जांच हेतु भेजी जाएगी तथा तहसील/विकासखण्ड स्तर से प्राप्त जांच प्रतिवेदन को संकलित कर जिला स्तरीय पैनल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


समर्थन मूल्य पर गेहूँ का उपार्जन 25 मार्च से
बैतूल, 31 जनवरी 2019
जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री रश्मि साहू ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2019-20 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन 25 मार्च 2019 से 24 मई 2019 की अवधि तक किया जाएगा। इस हेतु पंजीयन 23 फरवरी 2019 तक किए जाएंगे। 
उन्होंने बताया कि जिले में पंजीयन हेतु 63 पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। गेहूं समर्थन मूल्य पर विक्रय के इच्छुक किसान अपना पंजीयन निकट के पंजीयन केन्द्र में निर्धारित समयावधि तक अनिवार्यत: करवा लें। पंजीयन करवाने के लिए किसान आधार नम्बर, समग्र परिवार आईडी तथा स्वयं का मोबाइल नंबर, स्वयं का एकल बैंक खाता नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आईएफएस कोड, पासबुक की छायाप्रति, खसरा की प्रति, ऋण पुस्तिका/वनाधिकार पट्टे की प्रति एवं भूमि स्वयं के नाम पर न होने पर भू-स्वामी के निर्धारित प्रारूप में सिकमी/बटाई अनुबंध की प्रति साथ में लाएं एवं निर्धारित अवधि तक पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। 


शासकीय उचित मूल्य दुकानों से रियायती दर पर मिलेगा साबुत चना
बैतूल, 31 जनवरी 2019
जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री रश्मि साहू ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को रियायती दर पर दल वितरण की मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा दाल वितरण योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत माह फरवरी 2019 से लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पात्र परिवारों को निर्धारित कीमत 27 रूपए प्रति किग्रा की दर पर एक किलोग्राम साबुत चना प्रति सदस्य तथा एक परिवार को इस मान से अधिकतम चार किलोग्राम प्रति परिवार प्रतिमाह की पात्रता होगी। इस हेतु जिले को कुल 989 मे.टन साबुत चना का आवंटन जारी किया गया है। चना का उठाव कर शासकीय उचित मूल्य दुकान को उपलब्ध कराया जा रहा है। माह फरवरी से समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्र परिवारों को साबुत चना का वितरण किया जाएगा।


एमआर टीकाकरण में स्कूल कवरेज में बैतूल जिला प्रथम स्थान पर
बैतूल, 31 जनवरी 2019
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के धुर्वे ने बताया कि 30 जनवरी 2019 तक कुल 249745 बच्चों को एम.आर. टीकाकृत कर स्कूल कवरेज में प्रदेश में बैतूल जिला प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण कुमार शर्मा के प्रभावी निर्देशन में बैतूल जिले की सम्पूर्ण स्वास्थ्य टीम सक्रियता से कार्यरत् है, जिसके परिणाम स्वरूप बैतूल स्कूली बच्चों के टीकाकरण में प्रदेश में अव्वल है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला द्वारा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार भट्ट की टीकाकरण कार्य हेतु एवं जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर की मीजल्स रूबैला अभियान में सूचना शिक्षा संचार गतिविधियों हेतु प्रदेश स्तर पर व्यापक प्रशंसा की एवं एम.आर. टीकाकरण में निचले प्रदर्शन वाले 10 जिलों को बैतूल की कार्ययोजना का अनुकरण करने हेतु निर्देशित किया।


मीजल्स रूबैला टीकाकरण अभियान पर आशा कार्यकर्ताओं के लिये फोन इन कार्यक्रम 5 फरवरी को
बैतूल, 31 जनवरी 2019
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के धुर्वे ने बताया कि मीजल्स रूबैला टीकाकरण अभियान विषय के संबंध में आशा कार्यकर्ताओं के लिये फोन-इन कार्यक्रम 05 फरवरी माह के प्रथम मंगलवार को दोपहर 1.15 से 2.15 बजे तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा।
डॉ. धुर्वे ने बताया कि इस दौरान फोन नं. 0755-2660902, 2660903 पर जिले की आशा कार्यकर्ता सवाल पूछ सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि समस्त आशायें, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिये प्रेरित करना सुनिश्चित करें।


नि:शुल्क कैंसर शिविर का आयोजन 3 फरवरी को
बैतूल, 31 जनवरी 2019
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के धुर्वे ने बताया कि 3 फरवरी को जिला चिकित्सालय में प्रात: 9 बजे से नि:शुल्क कैंसर शिविर आयोजित किया जायेगा। नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद मालवीय ने बताया कि कैंसर के मरीज केवल अपने पूर्व उपचार की फाइल साथ में लाएं एवं कैंसर के नये संभावित मरीज जिन्होंने कोई उपचार पूर्व में प्राप्त नहीं किया है, वे बिना फाइल के जांच एवं उपचार हेतु शिविर में आएंं। शिविर में डॉ. सुनील कुमार डी.एम. आन्को, कृष्णा कैंसर अस्पताल भी अपनी सेवाएं देंगे।


स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा शुरू
बैतूल, 31 जनवरी 2019
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके धुर्वे ने बताया कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे जिला चिकित्सालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर बजे 2 मिनिट का मौन धारण कर एवं कुष्ठ मुक्त मरीजों को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया एवं कुष्ठ मुक्त मरीजों से हाथ मिलाकर कुष्ठ मुक्त भारत बनाने हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े द्वारा जारी की गई अपील एवं संकल्प का वाचन किया गया। यह अभियान बैतूल जिले के समस्त विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. धुर्वे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक बारंगा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार भट्ट, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. ओ.पी. यादव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. चौधरी, जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


                    www.graminmedia.com

भोजन कर सोने गया बेटा सुबह मां को फांसी पर झूलता मिला

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

 बरखेड़ गांव निवासी युवक ने मंगलवार   रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली। बुधवार सुबह युवक की मां   ने कमरा खोला तो बेटे को फांसी   पर झूलता देखा।  प्रशांत उर्फ विक्की  (35) कटनी में कंस्ट्रक्शन कंपनी में   काम करता था। एक साल पहले ही   प्रशांत का विवाह हुआ था। 25 जनवरी   को प्रशांत अपने गांव आया था।   मंगलवार रात प्रशांत नेपिता इंदलराम   साहू और मां रीना बाई के साथ भोजन   किया। पत्नी रत्नमाला गर्भवती होने  से दो सप्ताह पहले ही मायके सनावर   गई थी। भोजन करने के बाद  प्रशांत   अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह   8 बजे मां रीना बाई बेटे को जगाने के   लिए पहुंची। कमरे का दरवाजा धकाया  तो देखा प्रशांत छत के हुक में दुपट्टे  से फांसी लगाकर झूलता मिला। रीना   बाई ने इसकी सूचना पति इंदलराम   साहू को दी। सूचना पर पुलिस मौके   पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।   प्रशांत ने किन परिस्थितियों के चलते  फांसी लगाई, इसका खुलासा नहीं   हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर   जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार   सुसाइट नोट मिला हैजिसमेकिसी   लड़की का जिक्र है लेकिन पुलिस   इनकार कर रही है।       www.graminmedia.com

प्रेमी ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी युवती ने केरोसिन डाल किया आत्मदाह

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। आठनेर




प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने 25 जनवरी को खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घटना के पांच दिन बाद बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मरने से पहले युवती ने नायब तहसीलदार को दिए बयान में युवक पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया। मामला आठनेर थाने के बोरपेंड गांव का है। 

यह हुई थी घटना 
बोरपेंड निवासी यशवंती उइके (28) ने 25 जनवरी की रात 11 बजे स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। परिवार के सदस्य आंगन में सो रहे थे। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। 

युवती ने तहसीलदार को दिए बयान में बताया : प्रेमी से बात बंद हुई तो घर में आकर कर रहा था ब्लैकमेल 
युवती ने नायब तहसीलदार को दिए बयान में बताया था कि उसका गांव के युवक पिंटू सोलंकी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से दोनों की बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद पिंटू उसके फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पिंटू उससे मिलने घर आया था, इसी दौरान मां भी घर आ गई थी। मां को देख पिंटू भाग गया। इसके बाद मां ने मुझे डांटा तो रात 11 बजे केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। 
आग लगाने के पहले पिंटू से फोन पर की थी बात 
पिता फगनजी उइके ने बताया यशवंती ने खुद को आग लगाने के पहले मोबाइल पर पिंटू से बात भी की थी। उसके मोबाइल पर अंतिम कॉल पिंटू का ही है। पिंटू की ब्लैकमेलिंग के परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। 

इनका कहना
 युवती ने स्वयं आग लगाकर आत्महत्या की है। उसने बयान में एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। फोटो-वीडियो में क्या था, मामले की जिला अस्पताल से डायरी आने के बाद मामले की जांच का आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। अजय मरकाम, थाना प्रभारी, आठनेर 



 www.graminmedia.com

बैतूल बना शिमला जमी बर्फ की चादर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता  बैतूल



बैतूल| तीन दिनों से चल रही शीत लहर ने लोगों को कंपकंपा दिया है। बुधवार को पारा 3 डिग्री पर पहुंच गया। पारे में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की। इसके चलते सुबह खेतों में लगी फसल व घरों के बाहर खड़ी कारों पर बर्फ जम गई। बैतूल बाजार निवासी सौरभ वर्मा ने बताया बुधवार सुबह 4 बजे फोरलेन पर स्थित ढाबे पर खड़ी कार पर करीब एक से 2 इंच बर्फ की परत जम गई। वहीं खेतों में गेहूं और सब्जियों पर भी ओस की बूंदें जमीं नजर आईं। इससे फसलों को नुकसान का अंदेशा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 31 जनवरी तक इसी तरह की कड़कड़ाती ठंड रहेगी। 
फोरलेन पर स्थित ढाबे के सामने खड़ी कार पर जमी बर्फ


                    www.graminmedia.com

Wednesday, 30 January 2019

आज के प्रमुख समाचार दिनांक 30 जनवरी 2019

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, बैतूल (म.प्र.)


शहीदों की स्मृति में रखा गया मौन
बैतूल, 30 जनवरी 2019
शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े की उपस्थिति में प्रात: 11 बजे दो मिनिट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री सीएल चनाप, डिप्टी कलेक्टर श्री कुमार शानू देवडिय़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री पीयूष भट्ट सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 


पीएचई मंत्री श्री सुखदेव पांसे करेंगे 31 जनवरी को पेयजल व्यवस्था की समीक्षा 
बैतूल, 30 जनवरी 2019
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, समस्त विधायकगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।


उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में स्वैच्छिक पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
बैतूल, 30 जनवरी 2019
उपभोक्ता संरक्षण के लिए राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरस्कार योजना उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने एवं उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले स्वैच्छिक पुरस्कार प्रतिवर्ष विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस 15 मार्च के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों के लिए ऐसे संगठन एवं व्यक्तियों का चयन कलेण्डर वर्ष 01 जनवरी से 31 दिसंबर 2018 तक की अवधि में हासिल उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री रश्मि साहू ने बताया कि इस वर्ष भी राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रदेश के ऐसे स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों एवं व्यक्तियों को चुना जाएगा, जो उपभोक्ताओं के हित संरक्षण से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। इसमें ग्रामीण आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्र में कार्यरत संगठनों को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य स्तरीय तीन पुरस्कार मय प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, इनमें प्रथम पुरस्कार 111000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 51000 एवं तृतीय पुरस्कार 25000 रूपए हैं। प्रदेश के संभाग में तीन पुरस्कार मय प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रथम पुरस्कार 21000, द्वितीय पुरस्कार 11000 एवं तृतीय पुरस्कार 5000 रूपए है। आवेदन करने वाले उपभोक्ता संगठनों का समिति पंजीकरण अधिनियम 1960 या ऐसे किसी अन्य कानून के अंतर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। पुरस्कार हेतु चयन में यह ध्यान रखा जाएगा कि ये व्यक्ति या संगठन उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित गतिविधियों में पिछले तीन वर्षों से सक्रिय रूप से जुड़े हो, साथ ही ऐसे संगठन गैर राजनीतिक और गैर मालिकाना प्रबंध के अंतर्गत संचालित हैं। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदक, व्यक्ति/संस्थाएं अपना आवेदन पत्र 6 फरवरी तक कार्यालय कलेक्टर (आपूर्ति शाखा) में प्रस्तुत कर सकते हैं।


शौर्यादल ने गणतंत्र दिवस की राज्य स्तरीय परेड में भाग लिया
बैतूल, 30 जनवरी 2019
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री सुमन पिल्लई ने बताया कि 26 जनवरी को भोपाल में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में बैतूल शौर्यादल ने भाग लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। परेड में गए 11 प्रतिभागियों में मुबश्शिरा शेख ने प्लाटून कमांडिंग की। उनके साथ सुरभि बाजपेई, मोनिका नाहरे, आरती पंवार, अंजलि बेलवंशी, रवीना हुडे, आरती छितकारे, मुस्कान सटेले, शुभम यादव, निखित यादव, सारांश बाजपेयी ने भाग लिया। 


लोकसभा निर्वाचन 2019 में प्रत्याशियों के लिये व्यय सीमा 70 लाख निर्धारित
बैतूल, 30 जनवरी 2019
भारत निर्वाचन आयोग नेलोकसभा निर्वाचन 2019 में अभ्यर्थियों के लिये व्यय सीमा रूपये 70 लाख निर्धारित की है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत अभ्यर्थी का व्यय निर्धारित व्यय सीमा से अधिक नहीं होना चाहिये। लोक सभा निर्वाचन में प्रत्याशियों द्वारा कानून के अन्तर्गत सीमा में किये गये सभी व्यय जैसे पोस्टर, बैनर, वाहन, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक विज्ञापन, जन-सभा, टेंट और ऐसे सभी व्यय जिनका रिकार्ड संधारित किया जाता है, इन सभी के लिए व्यय सीमा निर्धारित की गई है। सभी अभ्यर्थियों को व्यय के लिये बैंक में खाता खुलवाना अनिवार्य होगा और व्यय का भुगतान चैक द्वारा किया जायेगा। 
कानून के अधीन अनुमति प्राप्त नहीं होने वाले व्यय- जैसे निर्वाचकों को प्रभावित करने के उद्देश्य से रूपये, शराब या अन्य किसी वस्तु एवं रिश्वत का वितरण करना आदि यह भारतीय दण्ड संहिता के अधीन अपराध है और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अधीन एक भ्रष्ट आचरण है।  
निर्वाचन की घोषणा की तारीख से लेकर परिणाम घोषणा की तारीख तक राजनैतिक दलों के पार्टी व्यय पर उडऩदस्ता के जरिये जिला प्राधिकारियों द्वारा नजर रखी जायेगी। यह व्यय अभ्यर्थी के व्यय में नही जोड़ा जायेगा फिर भी साक्ष्य के साथ अभिलेखवद्ध प्रेक्षकों की रिपोर्ट निर्वाचन परिणामों की घोषणा के 45 दिनों में विनिर्दिष्ट प्रोफार्मा में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी जानी चाहिये। जिन प्रकरणो में अभ्यर्थी निर्वाचन व्यय का दिन-प्रतिदिन का लेखा निरीक्षण के लिए प्रस्तुत करने में विफल हो जाता है, और नोटिस दिये जाने के बावजूद यह विफलता बनी रहती है तो ऐसे नोटिस के तामील किये जाने के 48 घंटो के बाद भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज की जायेगीं, और निर्वाचन अभियान के लिए अभ्यर्थी द्वारा वाहनों के इस्तेमाल के लिए अनुमति वापस ले ली जायेगी। जिन मामलों में अभ्यर्थी या उसके निर्वाचन एजेन्ट द्वारा नोटिस मिलने के 48 घण्टों की समय सीमा में उत्तर प्रस्तुत नही किया जाता है तो यह माना जायेगा कि नोटिस में उल्लेखित छुपाई गई धनराशि की बात स्वीकार कर ली है और ऐसे अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय  में राशि को जोड़ा जायेगा।
निर्वाचन व्यय मॉनीटरिंग के लिये केन्द्रीय व्यय प्रेक्षक, सहायक प्रेक्षक, नोडल अधिकारी, वीडियो निगरानी, वीडियो अवलोकन, लेखा टीम, उडनदस्ता दल(एफ.एस.टी), स्थैतिक निगरानी दल (एस.एस.टी) एवं कंट्रोल रूम के जरिये व्यय निगरानी रखी जावेगी।




समस्याओं के निराकरण के लिए मोटरसाइकिल पर बैठने से भी परहेज नहीं
फोफल्या ग्राम में खेत-तालाब देखने मोटरसाइकिल से पहुंचे कलेक्टर
बैतूल, 30 जनवरी 2019
कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने जिले में आगामी दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी संरक्षित करने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक खेत में एक तालाब बनाने का बीड़ा उठाया है। वे सतत् अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को तालाब बनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दे रहे हैं। बुधवार जब श्री पिथोड़े शाहपुर विकासखण्ड के ग्राम फोफल्या के दौरे पर पहुंचे और पता लगा कि यहां किसान अपने खेतों में तालाबों का निर्माण कार्य करवा रहे हैं, उन्होंने तालाब निर्माण देखने की इच्छा प्रकट की। कलेक्टर का चार पहिया वाहन खेत तक जाना संभव नहीं था। श्री पिथोड़े ने तत्काल अपने चार पहिया वाहन को छोड़ गांव में उपलब्ध मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर खेत तक सवारी की और खेत तालाब देखा। श्री पिथोड़े के अनुसार उक्त तालाब का निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। 
इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को समझाईश दी कि वे अपने खेतों में अधिक से अधिक तालाबों का निर्माण करें, ताकि आगामी दिनों में अवर्षा या अल्पवर्षा की स्थिति में उन्हें खेती के लिए पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। तालाबों के बनने से गांवों का भी भूमिगत जल स्तर बढ़ेगा तथा पेयजल संकट की स्थिति भी निर्मित नहीं होगी। कलेक्टर ने इस क्षेत्र के ग्राम डाबरी एवं फोफल्या में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत लिए जा रहे आवेदन फार्मों की भी ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों से चर्चा में पाया कि उनको योजना के बारे में भली भांति जानकारी है। कलेक्टर ने कहा कि जो पात्र किसान आवेदन भरने से छूट गए हैं, उनके फार्म भी तत्परता से भरवाए जाएं। ग्रामीणों से पेयजल की स्थिति की भी जानकारी उन्होंने ली। पेयजल संकट की स्थिति फिलहाल गांव में नहीं मिली। गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी के नियमित खुलने, राशन मिलने, पेंशन राशि का वितरण इत्यादि विषयों पर भी कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों से चर्चा की गई। व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री क्षितिज कुमार सिंहल भी उनके साथ थे। 





कलेक्टर के प्रयास से डावरी के लोगों को मिला पानी 
--------------

कलेक्टर श्री तरुण कुमार पिथोड़े बुधवार को जब जिले के शाहपुर विकासखंड के ग्राम डावरी जनसमस्याएं सुनने पहुंचे तो वहां शिकायत मिली कि गांव एक प्रभावशाली किसान ने नदी के सार्वजनिक  पोखर पर पिंजरा बना कर कब्जा कर रखा है .नदी उक्त पोखर ही ग्रामीणों का एकमात्र निस्तारी पानी का स्त्रोत है .कलेक्टर श्री पिथोड़े ने तत्काल उक्त पोखर से  किसान मनोज राठौर द्वारा लगाए गए भारी लौहे के पिंजरे को नट बोल्ट खुलवा कर को हटवा कर पोखर का पानी आमजन के लिए सुलभ करवाया .पिंजरा जनपद पंचायत की सुपुर्दगी में रखा गया है .

 www.graminmedia.com

मंत्री सुखदेव पांसे जनपद पंचायत मुलताई और प्रभात पटट्न की कार्य प्रणाली सुधारे




ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।

खबर का असर, जनपद पंचायत की झाड़ियों में से जय किसान फसल ऋण माफी का बोर्ड बाहर आया। 
मुलताई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श ऒर मॉडल बनाने के लिये मंत्री सुखदेव पांसे को जनपद मुलताई और पटट्न के अधिकारी से प्रशासनिक रूप से काम लेना पड़ेगा ,ग्राम विकास की दिशा में मुलताई के CEO के बंगले पर 2 कर्मचारी नियम विरुद्ध काम कर रहे है । एक खाना बनाता है तो दूसरा झाड़ू पोछा।  एक को शासन ने कार्यलय काम पर तो दूसरी को जनपद के बगीचे की देख भाल के लिये रखा है। दोनों के वेतन का योग  35 हजार की माह होता है । ग्राम पंचायत के नाम पर इधर उधर भ्रमण होता है। टूर डायरी और लॉक बुक जांच ही।
 www.graminmedia.com

जय किसान ऋण माफी वाले किसान इस को पड़े।

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्रामीण मीडिया ने ग्राम हेटी में 26 जनवरी 2019 को ग्राम चौपाल में उठाया था, मुद्दा । शासन का पत्र पड़े।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें