ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 17 March 2018

मुलताई तहसील के जैविक खेती और पशुपालन पर लिया 100 किसानो ने प्रशिक्षण

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|



मुलताई विकास और प्रभात पटट्न विकास खंड के करीब 100 किसानो ने आज मुख्यमंत्री खेत तीर्थ पर पहुंच करके कृषि प्रबंधन में पशुपालन , बिना मिट्टी के चारा उत्पादन, खेती को लाभ का रोजगार बनाने में आधुनिक कृषि तकनीक के  विषय पर राजेंद्र भार्गव ने सविस्तार जानकारी दी. 
 www.graminmedia.com

Friday, 16 March 2018

5 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई कैमरे में कैद, निलंबित

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल

3 घंटे तक चार कैमरामैन लगाकर बनाया रिश्वत लेने का वीडियो जिला मुख्यालय के हाल है बेहाल। 
सावधान हो जाओ रिश्वतखोर अब जनता जाग गई है। आम तौर पर पुलिस से डर भय धारा काम ज्यादा, एक पक्षीय कार्यवाही और फरार दिखा करके अनजान प्रकरण में चालान पेश कर देना। पूछताछ में परेशान करना। इस 

महिला एएसआई के रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाने के लिए फरियादी ने थाने के पास 4 कैमरे लगाए थे। एएसआई को रिश्वत देते हुए वीडियो बनाने के लिए 3 घंटे तक चार कैमरामैन तैनात रहे। फरियादी ने बताया थाने के पास चाय की दुकान पर एएसआई से मिलना तय हुआ। दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक सारी कार्रवाई चलती रही। एएसआई ने सारी कार्रवाई करने के बाद तौहीद को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई। इसके बाद महिला एएसआई ने शाम 6.15 बजे चाय की दुकान पर सौ-सौ रुपए के नोट की पांच हजार रुपए की रिश्वत ली। 


मारपीट के मामले के आरोपी को कोर्ट में पेश करने के नाम पर कोतवाली थाने की महिला एएसआई पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गईं। फरियादी ने महिला एएसआई को रिश्वत देते हुए वीडियो बनाकर एसपी से शिकायत की। एसपी डीआर तेनीवार ने महिला एएसआई ममता दीवान को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। 

शहर के शिवाजी वार्ड निवासी फरियादी अकील अहमद ने बताया मेरे साले तौहीद खान पर उसके साले की पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को तौहीद को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के नाम पर कोतवाली की महिला सेल में पदस्थ एएसआई ममता दीवान ने टीआई के नाम पर दस हजार रुपए की मांग की थी। मेरे द्वारा पांच हजार रुपए में बात तय हुई। शुक्रवार को महिला एएसआई द्वारा मुझसे पांच हजार रुपए की रिश्वत ली गई। जिसका वीडियो बनाकर एसपी से शिकायत की। 

 www.graminmedia.com

मुलताई सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं उनपर तत्काल कार्रवाई करने की मांग

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


विवेकानंद वार्ड निवासी साइकिल स्टोर संचालक जितेश साहू के आत्महत्या के प्रकरण की विश्वहिंदू परिषद, बजरंग दल और साहू समाज ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए रैली निकाली। विहिप और बजरंग दल के सदस्यों ने व्यापारी जितेश साहू द्वारा लिखे सुसाइड नोट में उल्लिखित नाम के युवकों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया। 
कार्यकर्ता पूनम साहू, महेंद्र साहू, गगन साहू, उपेंद्र पाठक, नितिन जैन, मोहन ढोमने सहित अन्य सदस्यों ने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए फव्वारा चौक से रैली निकाली। कार्यकर्ता प्रमुख मार्गों से नारेबाजी करते हुए एसडीओपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा 27 फरवरी को जितेश साहू ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जितेश साहू के कमरे से सुसाइड नोट मिले हैं। सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना देने वाले फारूख, प्रेम और वाजिद का नाम सामने आया है। मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। एसडीओपी ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विहिप और बजरंग दल उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए।

 www.graminmedia.com

चावल में जहर देकर के 3 मुर्गे और 2 मुर्गी मारी मामला पहुंचा पुलिस में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
आवेदन कर्ता ने जानकारी में बताया कि
ग्राम अमनी थाना  आमला मैं ग्राम अमनी रहती हूँ मजदूरी करती हूँ। शाम 6.00 बजे करीब की बात है मेरे मुर्गा मुर्गी घर के सामने घुम रहे थे तभी मेरे घर के सामने रहने वाली कलसा बाई ने पक्के हुए चावल मे जहरिली दवाई मिलाकर डाला दिये जिससे मेरे तीन मुर्गे एवं दो मुर्गीया ने जहरिले चावल खा लिये जिससे वह मर गये कलसा बाई ने जान बुझ कर चावल मे जहरिली दवाई मिलाकर चावल डाले जिससे मेरे तीन मुर्गे 2 मुर्गी किमती 2000 रू. के चावल खाने से मर गये घटना पूनम बबलू मुन्नीबाई तरूण ने देखी रिपोर्ट करती हूँ कार्यवाही की जावे । 
 www.graminmedia.com

Thursday, 15 March 2018

PWD विभाग की लापरवाही का आदर्शनमुना

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com
मुलताई से भोपाल की दूरी NH46 से गूगल रोड मैप और अन्य जानकारी से भी 240 किलोमीटर 800 मीटर है।  मुलताई लोकनिर्माण विभाग द्धारा मुलताई से भोपाल सड़क मार्ग मुलताई नगर सीमा बैतूल रोड पर  मुलताई 
 तहसील कार्यलय के पास कैनरा बैंक के सामने जो माइलेज का पत्थर लगा है।  उस पर 240  किलोमीटर के स्थान पर 290 किलोमीटर लिखा है याने की 50 किलोमीटर का भारी अंतर है।  उसके नीचे बैतूल 48 जो ठीक है।  इसके अलावा इसी सड़क मार्ग की दोनों साइड की सड़क पटरी की हालत भी खस्ता है।  आये दिन दुर्घटना होती है। ग्रामीण मीडिया मांग करता है की साईड पटरिओ की मरम्मत और दूरी 290 के स्थान और 224 करे। 

कौशल विकास निगम के अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख जी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|



मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सदिच्छा भेट कर उन्हें प्रदेश में चल रहे रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के कार्यो से रोजगार निर्माण बोर्ड एवं कौशल विकास निगम के अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख जी ने अवगत कराया.
 www.graminmedia.com

2 नकाबपोशों ने 4 दुकानों के तोड़े ताले, नकदी और सामग्री ले गए

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

बोरदेही गांव का मामला, मुंह पर कपड़ा, हाथ में ग्ल्ब्ज और जैकेट पहने थे दोनों नकाबपोश, सीसीटीवी में कैद हुए दोनों, फुटेज के आधार पर पुलिस पता लगाने में जुटी 

बोरदेही में दो नाकबपोशों ने एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की। चोरों ने दुकानों की शटर में लगे एक-एक ताले तोड़े। सुबह ग्रामीण घूमने निकले तब दुकानों के शटर आधे उठे हुए और ताले टूटे देखे। उन्होंने दुकान संचालकों को सूचना दी। नकबापोशों के बाइक से आने और ताले तोड़ने की घटना दो दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग बाइक से आते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद हार्डवेयर और एक मोबाइल की दुकान की शटर का ताला तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में ताले तोड़ने की घटना 3.40 बजे और 4.30 बजे के समय कैद हुई है। चोर मुंह पर कपड़ा बांधे, हाथ में ग्ल्ब्ज और जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर दुकान संचालक दुकान पर पहुंचे और चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई। 
दो महीने पहले खेड़लीबाजार में टूटे थे 4 दुकानों के ताले 
बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़लीबाजार में 5 जनवरी की रात में भी एक साथ 4 दुकानों के ताले टूटे थे। चोर की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इसके बाद भी अभी तक पुलिस चोरों को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है। लगातार चोरी की घटना से दुकानदारों और ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है। 
बोरदेही में चोरों ने मोबाइल सहित हार्डवेयर दुकान के ताले तोड़े।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें