ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 24 December 2018

दुष्कर्म करने वालों को कड़ी सजा की मांग, देखें मुलताई SDOP से चर्चा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


मुलताई| आदिवासी समाज संगठन ने आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में एसडीएम राजेश शाह को ज्ञापन भी सौंपा। इसके साथ समाज के संगठन ने आगरा में छात्रा को जलाने वालों को भी फांसी देने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष संदीप उइके, सचिव गुड्डू कुमरे, आशीष कवड़ेती, सुरेश मरकाम, दीपकेश सलाम, शिवराज वरवड़े सहित अन्य सदस्यों ने कहा आदिवासी समाज की बालिकाओं के साथ घटी इन घटनाओं से पूरे समाज में रोष है। इस प्रकार की घटना करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दी जाना चाहिए। 


 www.graminmedia.com

पति ने पत्नी और बेटे के खिलाफ एसपी से की मारपीट की शिकायत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता रानीपुर

 
जुवाड़ी गांव के काेमल बड़ाेदे ने अपनी पत्नी गेंदा बार्इ अाैर लड़के संताेष के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत एसपी से की है। अावेदन में शिकायतकर्ता ने बताया कि वे गांव के मकल गायकी के पास बैठा था। इस दाैरान दाेनाें पत्नी अाैर लड़के ने अाकर लाठी से उसके साथ मारपीट की। इससे चाेट अार्इ। इसकी शिकायत रानीपुर थाने में करने पर काेर्इ कार्रवार्इ नहीं की गर्इ। काेमल ने एसपी काे अावेदन देकर उचित कार्रवार्इ की मांग की है। 


 www.graminmedia.com

ताप्ती तट पर11 साला से गुरुमंत्र की 11 लाख मालाओं का जाप

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


खेड़ीसांवलीगढ़| अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार जोधपुर शाखा बैतूल के माध्यम से ताप्ती घाट (खेड़ी) पर मनोकामना पूर्ति के लिए साधक गुरुमंत्रों का लगातार जप कर रहे हैं। तीन दिनों से जारी इस अनुष्ठान का समापन 25 दिसंबर को महायज्ञ में पूर्ण आहुति के साथ समापन होगा। उल्लेखनीय है लगातार 11 साला से गुरुमंत्र की 11 लाख मालाओं का जाप किया जा रहा है। साधक परिवार के मनोज अग्रवाल ने बताया विश्व शांति मंदिर निर्माण शिविर सफलता काे लेकर यह अनुष्ठान जारी है। कार्यक्रम में साधक परिवार के सभी गुरु भाई-बहनों से उपस्थित होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के अंत में मां ताप्ती को चुनरी भी अर्पित की जाएगी। 


 www.graminmedia.com

झल्लार थाना सम्मानित,

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। झल्लार

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक केसी जैन ने बीते माह पुलिस थाना झल्लार का निरीक्षण किया था। झल्लार थाने में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा करने पर थाना प्रभारी नेपालसिंह ठाकुर व स्टाफ के कार्यों की सराहना की थी। पुलिस महानिरीक्षक ने कर्मचारियों के कार्य, अभिलेखाें का रखरखाव पर थाना प्रभारी ठाकुर व पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। थाना प्रभारी के अलावा सहायक निरीक्षक राजेश सिंह भदौरिया, प्रधान अारक्षक फूलसिंह उइके, जमुनाप्रसाद दुबे, अारक्षक संताेष मर्सकोले, राेहित टेकाम, प्रमाेद बाेरखड़े, संतराम चाैहान, विजयसिंह चाैहान, रामराव पंडागरे, भारती धाेटे काे पुरस्कृत किया। 



 www.graminmedia.com

शौचालय जाने के लिए निकली नाबालिग दो बहनें लापता

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल


शहर के इंद्रानगर क्षेत्र में रविवार सुबह घर से शौचालय जाने के लिए निकली नाबालिग दो बहनें लापता हो गईं। परिजनों ने सोमवार को गंज थाने में दोनों के लापता होने का मामला दर्ज कराया है। एएसआई जुगलकिशोर सिंह ने बताया 16 और 14 वर्ष की दोनों बहनें रविवार सुबह 6 बजे घर से शौचालय जाने का कहकर निकली थीं। इसके बाद वापस घर नहीं आईं। दोनों बहनें मां के निधन के बाद अपनी मौसी के पास रहती थीं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर दोनों बहनों की तलाश कर रही हैं। 

 www.graminmedia.com

छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

शहर के अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में 11वीं की छात्रा ने 17 दिसंबर काे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। छात्रा के आत्महत्या के मामले में कोतवाली पुलिस सोमवार को छात्रा के गांव गुबरैल पहुंची। पुलिस ने मृतिका के परिजनों एवं ग्रामीणों के बयान लिए। थाना प्रभारी अनिल पुरोहित ने बताया एमएलबी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा आशिका पिता संतोष झरबड़े (17) ने 17 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद छात्रावास में फांसी लगा ली थी। छात्रा ने सुसाइड नोट में गांव के एक दादा पर गांव में बदनाम करने का आरोप लगाया था। परिजनों के बयान एवं सुसाइड नोट के आधार गांव के कमल सिंगारे जिसे छात्रा दादा बोलती थी। पर धारा 305 नाबालिग को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है। 
 www.graminmedia.com

मुलताई में सड़क पटरी घोटाला लोक निर्माण विभाग

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई में सड़क पटरी घोटाला
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से जाने लोक निर्माण विभाग (PWD) सड़क की साइड पटरी का घोटाला। मूलताई NH से बिरुल रोड़ लम्बाई 4 किलोमीटर लागत 20 लाख काम सड़क की दोनों ओर की साइड पटरी की मरम्मत,भराई,रोड़ रोलिंग का काम करना था। ठेकेदार ने आनन-फानन में सड़क के दोनों  ओर से जेसीबी मशीन से पत्थर नुमा मिट्टी खोद करके डाल दी। विभाग को ग्रामीण मीडिया ने जानकारी उपरांत पता लगा कि घटिया काम हो रहा है। अधिकारी न तो कार्यलय में जाते है और न ही साईड (कार्यस्थल) पर ये पहला मामला नही है। मिली भगत वाहन चालक परेशान सरकारी धन का गबन । देखे वीडियो

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें