ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 29 December 2018

समिति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी देने की रखी मांग गोंड़ समाज समिति

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की आदिवासी नाबालिग के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से गोंड समाज उत्थान कर्मचारी समिति जोन दुनावा के सदस्यों में आक्रोश है। शनिवार को समिति सदस्यों ने दुष्कर्म करने वाले तीनों को फांसी देने की मांग करते हुए तहसीलदार सुधीर जैन को ज्ञापन दिया। समिति अध्यक्ष देवीलाल उइके, मन्नू महाजन, नीलेश कुमरे, कमल सलामे, मूलचंद इवनाते, शैलेंद्र धुर्वे, हेमलाल उइके, कमलेश इवनाते, गणेश इवनाते आदि ने बताया 19 दिसंबर को नाबालिग आदिवासी बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुनावा निवासी दीपक उर्फ दीपू सरोदे, आशीष उर्फ ट्विंकल और पंकज उर्फ छोटू ने दुष्कर्म किया था। घटना से आदिवासी समाज की बालिकाओं में डर समा गया है। बालिकाएं अब घर से अकेले निकलने में भी डरने लगी हैं। बालिकाओं में समाए डर और इस प्रकार की घटना न हो, इसके लिए आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। 
समिति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी देने की रखी मांग गोंड़ समाज समिति  

 www.graminmedia.com

ग्राम आमदोह के आदिवासी हत्या काण्ड का आरोपी गिरिफ़्तार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

  मुलताई साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आमाडोह निवासी किसान की हत्या उसके मोही निवासी दोस्त ने शराब के नशे में की थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  सिर पर कुल्हाड़ी और पत्थर से किया था वार

आमाडोह निवासी चूरण टेकाम (55) का शव शुक्रवार सुबह गांव के ही एक किसान के खेत के पास स्थित नाले में मिला था। चूरण के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ चूरण टेकाम के घर पर मोही निवासी मंगलसिंह उर्फ कल्लू राजपूत का आनाजाना था। दोनों के बीच दोस्ती भी थी। गुरुवार को भी मंगल सिंह आमाडोह आया था। मंगलसिंह और चूरण ने साथ में शराब पीकर खेत में लकड़ी काटने गए थे। पुलिस ने मंगल सिंह से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल ली। 
मंगल सिंह ने बताया वह चूरण के साथ लकड़ी काटने गया था। लकड़ी काटने के बाद उसने चूरण से कहा वह वापस गांव जा रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर चूरण के सिर पर कुल्हाड़ी और पत्थर से वार कर दिया। जिससे चूरण की मौत हो गई। शव नाले में फेंक दिया और वापस अपने गांव आ गया। उपनिरीक्षक ओपी शर्मा ने बताया मंगल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

 www.graminmedia.com

मध्यप्रदेश में जाने भाजापा पार्टी क्यो हारी, देखे जनकल्याणकारी योजनाओं की बन्दर बात ग्राम लीलाझर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मध्यप्रदेश में चिंतन हो रहा है कि, प्रदेश में अनेको जनकल्याण कारी योजना औऱ करोड़ो रुपए देने के बाद भी जनता ने भाजापा को क्यों सत्ता से बहार कर दिया। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने आमला ग्राम के एक ग्राम पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण किया। आप इस वीडियो को देखे तो आप समझ जाएंगे भाजापा की ये हालत क्यो हो गई। कांग्रेस ने भी कोई विशेष संघर्ष नही किया। मतदाता ने गुस्से में दूसरे को मत दे दिए। ये हालत करीब-करीब पूरे प्रदेश की है। आम आदमी परेशान केवल योजनाओं के प्रचार - प्रसार औऱ इतराने में गुजर गए दिन। जाने जमीनी हक्कीकत
 www.graminmedia.com

अमला विकास खण्ड के ग्राम लीलाझर में शौचालय चोरी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

आमला विकास खंड की ग्राम पंचायत में शौचालयों में भृष्ट्राचार। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई के मार्ग दर्शन में सामाजिक अंकेक्षण में मामला सामने आया।
 www.graminmedia.com

मुलताई विधायक एवम केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे के मन की बात सुने

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मूलताई विधान सभा को आदर्श विधान सभा बनाएंगे।
मिलजुल करके काम करेंगे । क्षेत्र में शराब,जुआ,सट्टा,अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी। मंच से अधिकारियो को कहा।
मुलताई में विधायक सुखदेव पांसे एवम केबिनेट मंत्री PHE  कही। भावुक हो गए थे। आखों में आँसू, गला भर आया था। विकास में कोई कोर कसर नही छोडूंगा।
1.खेती को लाभ का रोजगार बनाने की दिशा में काम करेगे।
2. मुलताई नगर की पेजजल की समस्या को शीघ्र हल करेगे।
3. अवैध शराब बिक्री,जुआ और सट्टे पर पृरी तरह रोक।
 www.graminmedia.com

Friday, 28 December 2018

चुराई बाइक, फिर कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप पर और राहगीरों से की लूट

ग्रामीण मीडिया संवाददाता आमला


|आमला. गुरुवार रात दो   नकाबपोशों ने देशी कट्टेदिखाकर लट और ू चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों को   अंजाम दिया। नकाबपोश आमला की अाेर   बढ़े तभी रास्ते में उन्हें लोगों ने घेर लिया। इस   दौरान आरोपी अपनी बाइक और देशी कट्टा  छोड़कर भाग गए। लोगों ने आरोपियों का एक बैग और देशी कट्टा पुलिस के हवाले किया   है। दोनों ही वारदातों के बाद क्षेत्र के लोगों में   दहशत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है



रात 8ः30 बजे रतेड़ा के यादव पेट्रोल पंप पर सेल्समेन महादेव यादव और नमीष यादव थे। इस दौरान दो नकाबपोशों ने बाइक पंप के दफ्तर के पास लगाई और अंदर घुसते ही सेल्समेन से कहा जगह पर बैठ जाओ। जितना पैसा है निकाल कर दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। इस दौरान एक आरोपी के हाथ में देशी कट्टा था। जबकि दूसरे ने सेल्समेन से मोबाइल छीना और तलाशी ली। काउंटर की तरफ नहीं बढ़े। टेबल पर रखा एक बेग अपने साथ ले गए। वारदात के बाद सेल्समेन महादेव यादव ने बाइक से आरोपियों का जमदेही गांव तक पीछा किया, लेकिन आरोपी आगे निकल गए। पेट्रोल पंप संचालक यशवंत यादव ने बताया आरोपी रुपयों की गलतफहमी में काला बैग लेकर भागे थे। जबकि इसमें 500 रुपए, चेकबुक, रिन पुस्तिका सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। 
मामला 1 
पिकअप मालिक नसीम ने जो बाइक पुलिस को दी है। वह तोरनवाड़ा गांव के रहने वाले एक रेलकर्मी की है। इसे मालूम ही नहीं था कि उसकी बाइक रेलवे के साइकिल स्टैंड से चोरी हो चुकी है। परिवहन विभाग के दस्तावेजों में यह बाइक नारायण के नाम पद दर्ज है। यानी आरोपियों ने पहले बाइक चुराई फिर पेट्रोल पंप पर और तीसरी वारदात पिकअप ड्राइवर के साथ की। 
मामला 3 
पेट्रोल पंप के बाद आरोपी छावल के रास्ते आमला की ओर आ रहे थे। काजली जोड़ पर एक पिकअप का ड्राइवर मुजफ्फर और कंडक्टर पवन रास्ते में शौच के लिए रुके थे। इनको भी आरोपियों ने कट्टा दिखाकर 500 रुपए लूटे। पिकअप वाहन मालिक शेख नसीम ने बताया ड्राइवर की सूचना पर वे काजली की ओर जाने लगे। तभी दो लोग बाइक से आ रहे थे, तो उन्होंने दोनों की बाइक रोक ली। इस दौरान बाइक और हाथ से कट्टा गिरने पर दोनों आरोपी अंधेरे में पैदल भाग निकले। नसीम के अनुसार उन्होंने तुरंत ही थाना प्रभारी एसके चौहान को वारदात की जानकारी दी और आमला थाने में कट्टा और आरोपियों के पास से मिला एक काला बैग तथा बाइक जब्त कराई। 
मामला 2 
किसी ने कट्टा थाने में नहीं दिया है 
 लूट की वारदात जरूर सामने आई है, लेकिन कट्टा जब्त नहीं हुआ है। किसी व्यक्ति ने कट्टा थाने में पहुंचाया भी नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। एसके चाैहान, थाना प्रभारी 




 www.graminmedia.com

मध्यप्रदेश शासन मंत्रियों को विभाग घोषित जाने किस मंत्री को कौनसा विभाग मिला

ग्रामीण मीडिया संवाददाता ., भोपाल जनसंपर्क





राज्य शासन ने मंत्रिपरिषद के सदस्यगण को विभाग आवंटन संबंधी आदेश जारी किये है।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के पास औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जनसम्पर्क विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विमानन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, अप्रवासी भारतीय विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा अन्य विभाग जो किसी को आवंटित ना हों, रहेंगे। डॉ. विजय लक्ष्मी साधो को संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा तथा आयुष विभाग का दायित्व सौंपा गया है। श्री सज्जन सिंह वर्मा को लोक निर्माण तथा पर्यावरण विभाग आवंटित किये गये है। श्री हुकुम सिंह कराड़ा जल संसाधन विभाग का दायित्व सम्भालेंगे। डॉ. गोविन्द सिंह को साहकारिता विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री बाला बच्चन को गृह तथा जेल विभाग सौंपा गया है वे मुख्यमंत्री से भी संबद्ध रहेंगे।
श्री आरिफ अकील को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग आवंटित किये गये है। श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर को वाणिज्य कर विभाग सौंपा गया है। श्री प्रदीप जायसवाल को खनिज साधन विभाग आवंटित किया गया है। श्री लाखन सिंह यादव पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग का दायित्व सम्भालेंगे। श्री तुलसी सिलावट लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाये गये है। श्री गोविन्द सिंह राजपूत राजस्व तथा परिवहन विभाग का दायित्व सम्भालेंगे। श्रीमती इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास विभाग आवंटित किया गया है। श्री ओमकार सिंह मरकाम जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग मंत्री होंगे।
श्री प्रभुराम चौधरी स्कूल शिक्षा मंत्री बनाये गये है। श्री प्रियव्रत सिंह को ऊर्जा विभाग आवंटित किया गया है। श्री सुखदेव पांसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री होंगे। श्री उमंग सिंघार वन मंत्री बनाये गये है। श्री हर्ष यादव को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग आवंटित किया गया है। श्री जयवर्धन सिंह नगरीय विकास एवं आवास मंत्री होंगे। श्री जीतू पटवारी को खेल एवं युवा कल्याण तथा उच्च शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा गया है। श्री कमलेश्वर पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाये गये है। श्री लखन घनघोरिया सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति कल्याण का दायित्व सम्भालेंगे।
श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया श्रम मंत्री होंगे। श्री पी.सी. शर्मा विधि एवं विधायी कार्य विभाग के मंत्री बनाये गये है वे मुख्यमंत्री से भी संबद्ध रहेंगे। श्री प्रद्यूमन सिंह तोमर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री होंगे। श्री सचिन सुभाष यादव को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। श्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल को नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा पर्यटन विभाग आवंटित किये गये है। श्री तरूण भनोट को वित्त विभाग तथा योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सौंपा गया है।



संदीप कपूर


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें