बैतूल/ मुलताई| मुलताई कोर्ट परिसर के बाहर रविवार को एक वकील ने जहर खा लिया। वकील सुरेंद्र बोबड़े को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। वकील सुरेंद्र बोबड़े ने बताया पिता की दुकान के बगल में अर्जुन नामक युवक अवैध पान की दुकान संचालित करता था। उसकी दुकान हटाने के लिए एसपी एवं थाना प्रभारी से शिकायत की थी। इसके बाद अर्जुन की दुकान हटा दी गई थी। जबलपुर हाईकोर्ट में दुकान का मामला चल रहा है। अर्जुन की बहन पति को छोड़कर मुलताई में ही रहती है। अर्जुन की पत्नी व बहन ने थाने में 15 दिन पहले छेड़छाड़ का झूठा प्रकरण दर्ज कराया है। वकील ने बताया वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इस प्रकरण के कारण नौकरी मिलने में भी परेशानी आ रही है। इसके कारण डिप्रेशन में आकर कीटनाशक पी लिया।
ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment