ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 25 February 2019

मुलताई छेड़छाड़ के आरोप से आहत वकील ने खाया जहर, भर्ती



 बैतूल/ मुलताई| मुलताई कोर्ट परिसर  के बाहर रविवार को एक वकील  ने जहर खा लिया। वकील सुरेंद्र  बोबड़े को गंभीर हालत में भर्ती  कराया गया। वकील सुरेंद्र बोबड़े ने  बताया पिता की दुकान के बगल में  अर्जुन नामक युवक अवैध पान की  दुकान संचालित करता था। उसकी  दुकान हटाने के लिए एसपी एवं थाना  प्रभारी से शिकायत की थी। इसके  बाद अर्जुन की दुकान हटा दी गई  थी। जबलपुर हाईकोर्ट में दुकान का  मामला चल रहा है। अर्जुन की बहन  पति को छोड़कर मुलताई में ही रहती  है। अर्जुन की पत्नी व बहन ने थाने  में 15 दिन पहले छेड़छाड़ का झूठा  प्रकरण दर्ज कराया है। वकील ने  बताया वह प्रतियोगी परीक्षाओं की  तैयारी कर रहा है। इस प्रकरण के  कारण नौकरी मिलने में भी परेशानी  आ रही है। इसके कारण डिप्रेशन में  आकर कीटनाशक पी लिया।

Sunday, 24 February 2019

ताप्ती महोत्सव हंसराज हंस ने समा बांधा, झूमे लोग,सारे गाने लाइव वीडियो


ग्रामीण मीडिया मुलताई

ताप्ती महोत्सव: अंतिम दिन सूफी गायक श्री हंस राज हंस ने दी सूफी संगीत की प्रस्तुति। गायक ने अपने म्यूजिक करियर के सारे हिट गाने मंच पर गाये । कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में दर्शकों ने झूमकर भांगड़ा भी किया।ग्रामीण मीडिया से बातचीत में हंसराज जी ने मुलताई की पवित्रता की बात कही तथा मुलताई के लोगों को सभ्य बताते हुए एक सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगरपालिका मुलताई ने हरसफल प्रयास किये जो काबिले तारीफ हैं साथ ही नगरपालिका के सम्पूर्ण कर्मचारी बधाई के पात्र है
 इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे भी मौजूद थे ।

चलिये आपको सुनवाते हैं कार्यक्रम के कुछ गीत नीचे वीडियो में 

1  दमादम मस्त कलंदर


2  ये जो सिली सिली 




3 टोटे टोटे होगया दिल




बडी खबर मंदिर में फिर हुई चोरी भगवान को नही छोड़ रहे चोर


मुलताई। चिचन्डा



ग्राम चिचण्डा में हनुमान जी के मंदिर से  अज्ञात चोर ने ताला तोड़ करके भगवान की प्रतिमा का चांदी की मुकुट और चरण पादुका ले गए। ग्रामीणों ने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई को जानकारी में बताया कि, इस घटना को लेकर ग्राम में आक्रोश है।ये मन्दिर पुराने आरटीओ बैरियल परिसर में है।

Saturday, 23 February 2019

मुलताई उद्यान अधिकारी योगेंद्र उइके का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला

चिचंडा नर्सरी में कार्यरत थे उद्यान अधिकारी, मुलताई में किराए के मकान में रहते थे  

 मुलताई  प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम चिचंडा की सरकारी नर्सरी में पदस्थ ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी योगेंद्र उइके (30) का शव शनिवार को कमरे में लटका मिला। अविवाहित योगेंद्र मुलताई में भगतसिंह वार्ड में किराए के मकान में रहते थे।  शुक्रवार से योगेंद्र के नजर नहीं आने पर दोपहर में मकान मालिक की पत्नी ने दरवाजा खोलकर देखा तो फांसी पर लटके दिखाई दिए। बालाघाट जिले के ग्राम लामटा निवासी योगेंद्र उइके चिचंडा के संजय निकुंज नर्सरी में पदस्थ थे।  योगेंद्र भगतसिंह वार्ड में अजाबराव गीद के मकान की पहली मंजिल में बने कमरे में किराए से रहते थे। मकान मालिक की पत्नी विमला गीद ने 22 फरवरी को सुबह योगेंद्र उइके को बाहर जाते देखा था। इसके बाद योगेंद्र घर कब आए इसका किसी को पता नहीं। विमला बाई ने पहली मंजिल पर जाकर योगेंद्र के कमरे के दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। अंदर छत में लगे लोहे के हुक पर रस्सी के फंदे पर योगेंद्र का शव लटका था। विमला बाई ने पड़ोसियों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। एसआई राकेश सिरसाम ने बताया एफएसएल टीम और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।   कार्यालय नहीं पहुंचे तो माली ने लगाया था फोन चिचंडा नर्सरी में कार्यरत माली बसंत कुमार बेले ने बताया 21 फरवरी को योगेंद्र साहब वेतन पत्रक लेकर बैतूल गए थे। इसके बाद से कार्यालय नहीं पहुंचे। शनिवार को भी कार्यालय नहीं पहुंचने पर दोपहर में उनके मोबाइल पर फोन लगाया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ था। उन्होंने बताया उइके का व्यवहार सबसे अच्छा था। योगेंद्र उइके 11 महीने पहले ही चिचंडा नर्सरी में पदस्थ हुए थे। 

ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटने से 12 मजदूर घायल, किन्नरों ने पहुंचाया अस्पताल नेशनल हाईवे पर नगरकोट के पास


मुलताई 


नेशनल हाईवे पर नगरकोट के पास शनिवार सुबह लोहे के सरियाें से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राॅली सवार एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर सरकारी अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करने मुलताई आ रहे थे। घटना के बाद हाईवे पर राहगीरों ने रुककर घायलों को देखा, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इस दौरान किन्नर सपना और राधा ऑटो से मुलताई से आमला जा रहे थे। दोनों ने घायलों को देखा तो एक निजी वाहन से मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 9 को चेहरे और पैरों पर गंभीर चोट आई है। ट्रैक्टर में सवार मजदूर राजकुमार काजले निवासी खंडारा ने बताया ट्राॅली में लोहे के सरियों सहित अन्य सामान भरा था। साथ ही मजदूर बैठे थे। हाईवे पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से पलट गया। 
यह हुए घायल : ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से प्रतापसिंग धुर्वे निवासी पांढरी (इटारसी), दीपक यादव पथरोटा, अनिल इटारसी, राजेश धुर्वे चांदौन, काजीतला निवासी उर्मिला अखंडे, मीरा अखंडे, रिंकी काजले, उमरती अखंडे, रिंकी चौहान को चेहरे, हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा काजीतला निवासी अनिताप, सरस्वती चौहान व राजकुमार काजले को मामूली चोट आई है।

Friday, 22 February 2019

मंत्री जी का कार्यक्रम में नहीं पहुंचे युवा तो मिडिल स्कूल के बच्चों को ही दी जानकारी

ग्रामीण मीडिया 

स्वाभिमान योजना कार्यक्रम में नहीं पहुंचे युवा तो मिडिल स्कूल के बच्चों को ही दी जानकारी  नगर पालिका परिसर में शुरू हुई युवा स्वाभिमान योजना   नगर



नगर पालिका परिसर से शुक्रवार को युवा स्वाभिमान योजना की शुरुआत हुई। योजना के संबंध में युवाओं को जानकारी दी जानी थी। कार्यक्रम में युवाओं की बजाय एक्सीलेंस स्कूल के 6वीं और 7वीं के बच्चों की उपस्थिति रही। इस स्थिति में योजना की जानकारी बच्चों को ही दी गई। पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने युवा स्वाभिमान योजना का शुभारंभ करते हुए कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों की चिंता की है। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का जो वादा किया था, उसे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरा करते हुए युवा स्वाभिमान योजना लागू की है। योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को चार हजार रुपए प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। किसानों का कर्जा माफ, मोटर पंप का भी बिल आधा किया है। नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संबल योजना के हितग्राहियों को परिजनों के दिवंगत होने पर दो लाख रुपए की सहायता राशि और पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को भी प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कमल सोनी, संजय यादव, पार्षद भीवजी पंवार, निशा भारती, निर्मला बेले, शिव माहोरे, संतोष साहू, एसडीएम राजेश शाह, नपा सीएमओ राहुल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

इसलिए बुलाया स्कूल के बच्चों को : सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया सभी को योजना की जानकारी हो इसके लिए स्कूलों में भी जानकारी भेजी थी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी आ गए। एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य एनआर महस्की ने बताया कार्यक्रम के संबंध में नपा की ओर से पत्र मिला था। इसलिए बच्चों को भेजा था। 
मुलताई। स्वाभिमान योजना के शुभारंभ पर पहुंचे स्कूली बच्चे। 



बड़ी खबर मुलताई में शादी समारोह में 200 लोग दूषित भोजन से बीमार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता देखे वीडियो

बड़ी खबर ग्राम बरई (मुलताई विकास खण्ड) में एक शादी समाहरो में भोजन के 12 घण्टे बाद ग्राम के लगभग 200 बारातियों को उल्टी,दस्त, चक्कर औऱ हड्डियों में दर्द की शिकायत । गम्भीर बीमार बैतूल,पाडर औऱ पाडुरना में भर्ती है। शादी समाहरो मुलताई में जश्ने लान में था बरात ग्राम बरई से मुलताई मारोती पवाँर के यहां आई थी।
ग्रामीण की सूचना पर ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने तत्काल बरई पहुच करके बीमारों से भेंट की सुने मरीजो से विडियो देखे।
www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें